वायरल न्यूज़

ई कौन है भईया! बुमराह से भी खतरनाक वाली कर दी बॉलिंग, बैट्समैन के छूट गए पसीने

इस वायरल वीडियो में एक गेंदबाज का अनोखा बॉलिंग एक्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। उसकी कन्फ्यूजिंग मूवमेंट की वजह से लोग उसकी तुलना बुमराह से कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर करोड़ों बार देखा गया है।

Image

कन्फ्यूजिंग व अनोखे बॉलिंग का वीडियो आया सामने (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे बॉलिंग का वीडियो आया सामने
  • कन्फ्यूजिंग मूवमेंट देख याद आए बुमराह
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Amazing Bowling Like Bumrah: क्रिकेट का प्यार भारत के हर कोने में फैला हुआ है, चाहे वह शहरी इलाका हो या ग्रामीण। खेल के प्रति लोगों की दीवानगी का एक प्रमुख कारण यह है कि क्रिकेट हमेशा चर्चा में रहता है। हाल ही में एक वायरल वीडियो ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें एक युवा गेंदबाज की अनोखी गेंदबाज़ी का जादू देखने को मिल रहा है। इस वीडियो के माध्यम से, यह गेंदबाज अपने अनोखे एक्शन और पैतरें के कारण जसप्रीत बुमराह जैसे प्रसिद्ध गेंदबाजों की याद दिला रहा है।

इस वायरल वीडियो में, गेंदबाज की बॉलिंग शैली इसके बॉडी मूवमेंट और लेंथ के साथ-साथ काफी कन्फ्यूजिंग नजर आ रही है। गेंद फेंकते समय उसके हाथ का मूवमेंट ऐसा है कि देखने वाले के लिए यह तय करना मुश्किल हो रहा है कि वह किस हाथ से गेंद फेंक रहा है। स्लो-मोशन में देखने पर यह साफ हो जाता है कि वह बाएं हाथ से गेंद डालता है, लेकिन फेंकते समय वह अपने हाथ को दाहिने तरफ ले जाकर खेल को और भी दिलचस्प बनाता है। यह अनोखी तकनीक दर्शकों को उसकी प्रतिभा के प्रति आकर्षित कर रही है।

कन्फ्यूजिंग व अनोखे बॉलिंग का वीडियो आया सामने

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट "singlelaunde18" पर साझा किया गया है और इसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। यह न केवल गेंदबाज की कड़ी मेहनत को दर्शाता है, बल्कि क्रिकेट की वह जादुई दुनिया भी पेश करता है, जहां हर किसी के अंदर एक खिलाड़ी छिपा होता है। कई लोग इस वीडियो की तुलना बुमराह से कर रहे हैं, और इसका यूं वायरल होना यह साबित करता है कि क्रिकेट की दीवानगी अब केवल मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी हर किसी तक पहुंच रही है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article