वायरल न्यूज़

रील बनाने के चक्कर में नदी में उतार दी SUV, तेज बहाव में फंसी कार, VIDEO वायरल

सोनमर्ग में रील बनाने के चक्कर में युवकों ने तेज बहाव वाली सिंध नदी में Scorpio उतार दी। कार नदी में फंस गई और पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

Image

नदी में फंसी स्कॉर्पियो (X/@AliyaAnsar85012)

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग कई बार ऐसा कदम उठा लेते हैं, जिसकी कीमत उनकी जान तक हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां कुछ युवकों ने रील बनाने के चक्कर में अपनी SUV को तेज बहाव वाली सिंध नदी में उतार दिया। इसके बाद कार नदी के बीच में फंस गई और उसमें सवार लोग खुद मुसीबत में फंस गए।

रील के चक्कर में नदी में उतारी कार

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो नदी के पानी में फंसी हुई है। आसपास पानी का बहाव काफी तेज नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना होटल सिंध रिसॉर्ट्स के पास हुई। बताया जा रहा है कि युवक सोशल मीडिया के लिए एक वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने SUV को नदी के तल में उतार दिया। शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि पानी का बहाव इतना तेज है कि उनकी गाड़ी वहीं फंस जाएगी। कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई। कार नदी के बीच में फंस गई और उसमें मौजूद लोग बाहर निकलने में मुश्किल में पड़ गए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाई जान

सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बाद में SUV को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया।

वीडियो देखकर भड़के लोग

घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला। कई यूजर्स ने युवकों की इस हरकत को बेहद लापरवाही भरा बताया। लोगों का कहना है कि कुछ सेकंड की रील और कुछ लाइक्स के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में डालना बिल्कुल सही नहीं है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि “SUV वालों के पास दिमाग होना नामुमकिन है।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ज्यादा पैसे आने के साथ लोगों की अक्ल उड़ जाती है। कुछ लोगों ने तो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article