वायरल न्यूज़

रोबोट डॉग बना रिक्शेवाला, पीछे बैठा शख्स लेता रहा सेल्फी, Video देख चौंक गए लोग

सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रोबोट डॉग हाथ-रिक्शा खींचता नजर आ रहा है।

Image

रिक्शा खिंचता रोबोट डॉग (X/@ChinaNow24)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI और रोबोटिक्स की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जो लोगों को हैरान कर देता है। अब चीन से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में एक रिक्शे को न कोई इंसान खींच रहा है और न ही कोई घोड़ा। बल्कि एक रोबोट डॉग रिक्शे को खींचता हुआ दिखाई दे रहा है।

न इंसान, न घोड़ा... रोबोट डॉग खींच रहा रिक्शा

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक हाथ-रिक्शे के आगे चार पैरों वाला रोबोट डॉग लगा हुआ है। वह आगे बढ़ते हुए रिक्शे को अपने साथ खींच रहा है। वहीं रिक्शे पर एक युवक आराम से बैठा नजर आ रहा है। वह इस पूरे सफर के दौरान मोबाइल से सेल्फी भी लेता दिखाई दे रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ChinaNow24 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ मजेदार अंदाज में कहा गया कि अब घोड़ा-गाड़ी खींचने के लिए घोड़े की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह काम रोबोट डॉग कर सकता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे तेजी से शेयर करने लगे। कुछ लोगों को यह रोबोटिक्स की शानदार मिसाल लगी, तो कुछ ने इसे सिर्फ दिखावा बताया।

लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

इस वायरल वीडियो (Viral Video) पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने कहा कि यह ट्रेडिशनल रिक्शे में बदलाव करके तैयार किया गया एक तरह का प्रदर्शन या गिमिक लगता है। वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि जब चीन के पास शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं, तो इस तरह के पुराने रिक्शे को रोबोट से खिंचवाने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी? कुछ लोगों ने इसे भविष्य की झलक बताया। उनका मानना है कि रोबोटिक्स तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में मशीनें ऐसे कई काम करती दिखाई दे सकती हैं, जो अभी इंसान या जानवर करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article