सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाते। अब एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें हिमाचली कंटेंट क्रिएटर पूजा गुलरिया (Pooja Guleria) बेहद आसानी से एक पेड़ पर चढ़ती नजर आ रही हैं। उनकी फुर्ती और पेड़ पर चढ़ने का अंदाज देखकर लोग हैरान हैं।
देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गई लड़की
वायरल वीडियो (Viral Video) में पूजा एक पेड़ के पास पहुंचती हैं और बिना किसी खास तैयारी के उस पर चढ़ना शुरू कर देती हैं। देखते ही देखते वह पेड़ के तने को पकड़कर ऊपर पहुंच जाती हैं। सबसे खास बात यह है कि उनके चेहरे और शरीर की हरकतों में कहीं भी ऐसा नहीं लगता कि उन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। उनका यह अंदाज ही वीडियो को खास बना रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
कंटेंट क्रिएटर है लड़की, सोशल मीडिया पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
पूजा गुलरिया हिमाचल प्रदेश से जुड़ी कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया (Social Media) पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग-अलग तरह का कंटेंट शेयर करती रहती हैं लेकिन इस वीडियो में उनका ऐसा टैलेंट देखने को मिला, जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
पेड़ पर चढ़ने का ऐसा हुनर, वीडियो देख दंग रह गए लोग
फिलहाल, पूजा का यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। हमने इनका वीडियो सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @iNikhilsaini नाम के यूजर के अकाउंट से लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोग पूजा की फिटनेस और फुर्ती की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पेड़ पर इतनी तेजी और आसानी से चढ़ना हर किसी के बस की बात नहीं है। यहां तक कि नियमित रूप से जिम जाने वाले कई लोग भी ऐसा करने में मुश्किल महसूस कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
