वायरल न्यूज़

Viral Video: बचपन का सपना हुआ पूरा, बेटे ने मां को दिया शानदार सरप्राइज, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

Son surprises mother: एक बेटे ने अपनी मां को उनके पसंदीदा क्रिकेटर जोंटी रोड्स से मिलवाकर उनका सालों पुराना सपना पूरा किया। इस इमोशनल सरप्राइज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का दिल जीत लिया।

Image

बेटे का सरप्राइज बना यादगार पल (Photo: Instagram/harshitchajjed)

Emotional Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं। इस वीडियो में एक बेटे ने अपनी मां का कई साल पुराना सपना पूरा कर दिया, और यही बात इसे खास बनाती है। वीडियो में दिखाया गया है कि बेटा अपनी मां को एक जिम में लेकर जाता है। मां को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि उनके साथ क्या सरप्राइज होने वाला है। वह सामान्य तरीके से बेटे के साथ अंदर जाती हैं और आसपास देख रही होती हैं। तभी अचानक वहां साउथ अफ्रीका के मशहूर क्रिकेटर Jonty Rhodes की एंट्री होती है। जैसे ही मां की नजर उन पर पड़ती है, वह कुछ पल के लिए चौंक जाती हैं।

Viral Video देखकर हर कोई भावुक

पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं होता कि जिनको वह इतने सालों से पसंद करती आई हैं, वह उनके सामने खड़े हैं। कुछ ही सेकंड में उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देने लगती है। वह भावुक हो जाती हैं और अपने बेटे से कहती हैं कि यह उनके हीरो हैं। उनकी आंखों में खुशी और भावनाएं एक साथ झलकती हैं। यह पल देखकर हर कोई भावुक हो जाता है। जोंटी रोड्स (jonty Rhodes video) भी इस पल को खास बना देते हैं। वह आगे बढ़कर उन्हें गले लगाते हैं, जिससे यह सरप्राइज और भी यादगार बन जाता है। मां बताती हैं कि वह बचपन से ही उनकी बहुत बड़ी फैन रही हैं और उन्हें देखकर आज उनका सपना पूरा हो गया।

जोंटी रोड्स ने दिए अपने ऑटोग्राफ

इस दौरान दोनों के बीच थोड़ी बातचीत भी होती है। जोंटी रोड्स उनकी जर्सी पर ऑटोग्राफ देते हैं, जिससे यह पल हमेशा के लिए यादगार बन जाता है। बेटा भी अपनी मां की खुशी देखकर बहुत खुश नजर आता है। यह वीडियो हमें एक खूबसूरत संदेश देता है कि छोटे-छोटे सरप्राइज भी किसी के जीवन में बड़ी खुशी ला सकते हैं। अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना सबसे बड़ी खुशी होती है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और बेटे की तारीफ कर रहे हैं, जिसने अपनी मां के चेहरे पर इतनी बड़ी मुस्कान ला दी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article