वायरल न्यूज़

Viral Video: 5-स्टार होटल में फ्री में नाश्ता करने पहुंची थी इन्फ्लुएंसर, खाने के बाद हुआ ऐसा कांड यूजर्स बोले - अच्छा सबक सिखाया

इंस्टाग्राम पर एक इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्री में नाश्ता करने के लिए फाइव स्टार होटल में गई थी। इसके लिए उसने एक तरकीब लगाई लेकिन बाहर निकलते समय उसका पोपट हो गया।

Image

फ्री में नाश्ता करने पहुंची इन्फ्लुएंसर (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्री में नाश्ता करने पहुंची थी इन्फ्लुएंसर
  • खाने के बाद होटल वालों ने रोका
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Eat Free Breakfast In Five Star Hotel: सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है। ऐसे में इन्फ्लुएंसर कहीं भी पहुंच जाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें आप एक इन्फ्लुएंसर को फाइव स्टार होटल में ब्रेकफास्ट करते देख सकते हैं। लेकिन ब्रेकफास्ट करने के बाद उसके साथ ऐसा कांड होता है, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा।

दरअसल, इनफ्लुएंसर फाइव स्टार होटल में फ्री में ब्रेकफास्ट करने के लिए पहुंचती है। इसके लिए वह नाइट सूट पहनती है ताकि होटल वालों को लगे कि वह होटल के किसी कमरे में ठहरी हुई है। इसके बाद वह काउंटर पर जाती है और गलत रूम नंबर बताकर ब्रेकफास्ट ऑर्डर करती है। ब्रेकफास्ट आने के बाद वह उसे खाती है और तभी काउंटर कमरे में ठहरने वाला असली शख्स आ जाता है। ऐसे में उसकी पोल खुल जाती है और होटल वाले उसे बिल थमा देते हैं। इसके बाद उसे बिल चुकाना पड़ता है, जो 3658 रुपए का था।

फ्री में नाश्ता करने पहुंची इन्फ्लुएंसर

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी यूजर्स के रिएक्शन भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पैसे ही देने थे तो आराम से खा लेती। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि फ्री का खाना महंगा पड़ गया। बता दें, इस वीडियो को 'inishutiwari' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 87 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article