वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: बिना कुछ किए लड़की ने कमाए 35 लाख रुपये, कमाई का तरीका जान होश खो बैठेंगे आप

सोशल मीडिया पर चीन की रहने वाली एक लड़की ने बिना कुछ किए 35 लाख रुपये का कमाने का दावा किया है। हालांकि, कमाई करने का जो तरीका है, वो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा।

Image

बिना कुछ किए चाइनीज इन्फ्लुएंसर ने कमाए 35 लाख

KEY HIGHLIGHTS
  • बिना कुछ किए कमाए 35 लाख रुपये
  • कमाई का तरीका जान चौंक जाएंगे
  • लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कमाए ये पैसे

Chinese Influencer Gu Xixi: दुनियाभर में काफी ऐसे लोग हैं, जो लाखों में पैसा कमाते हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत करते हैं और दिन-रात एक करके पैसा कमाने का प्रयास करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने किसी ऐसे इंसान को देखा है, जो बिना कुछ किए लाखों रुपये कमा रहा हो, वो भी हर रोज। सुनकर थोड़ा अजीब और मजाकियां लग रहा होगा, लेकिन ये शत-प्रतिशत सच है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जियांग्सू के नान्चॉन्ग की रहने वाली 27 वर्षीय गू शीशी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिसने बिना कुछ किए एक दिन में 35 लाख रुपये की कमाई की है। अब ऐसे में सोशल मीडिया पर हाहाकार मच गया है। दरअसल, गू शीशी ने बिस्तर पर लेटे-लेटे एक दिन में 300,000 युआन (41,000 अमेरिकी डॉलर) कमाने का दावा कर किया है।

बिना कुछ किए चाइनीज इन्फ्लुएंसर ने कमाए 35 लाख

बता दें, गू शीशी ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कमाए गए इस रकम को मेहनत का पैसा बताया, जिसके बाद से ही लोगों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि जितना अधिक लोग उनकी आलोचना करेंगे, उतना ही अधिक वह कमाएंगी। 8 से 16 फरवरी के बीच अपनी कमाई का खुलासा करते हुए गू शीशी ने बताया कि एक प्लेटफॉर्म पर कुल 10.39 मिलियन युआन (1.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की कमाई हुई थी, जिसमें 2.79 मिलियन युआन का अनुमानित कमीशन था।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article