वायरल न्यूज़

Viral Video: बीच सड़क चल रहा था सांपों का रोमांस, अचानक तीसरे की हुई एंट्री, फिर जो हुआ उसे देख चौंक जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर सांपों के रोमांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। यकीन मानिए इस नजारे को देखने के बाद आप भी एक पल के लिए जरूर चौंक जाएंगे।

Image

सांपो के बीच रोमांस (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांपों का अनोखा रोमांस
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना अलग-अलग तरह के हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Snake Video) ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। आलम ये है कि जो भी इस वीडियो को देख रहे है एक पल के लिए चौंक जरूर जा रहा है।

ये तो हम सब जानते हैं जानवरों की दुनिया काफी अलग है। कई बार जानवरों के ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। इन दिनों सांपों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनोखा अंदाज देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। वीडियो में आप देख सकते हैं बीच सड़क दो सांपों के बीच रोमांस चल रहा था। रोमांस करते हुए दोनों सांप आगे बढ़ रहे थे। अचानक बीच में तीसरे सांप की एंट्री हो गई। इसके बाद जो हुआ उसकी कल्पना आप कर भी नहीं सकते हैं। दिल थामकर देखें वीडियो...

बेहद अनोखा नजारा

नजारा देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'maboobjana' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 50 हजार लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बाद देखा है। किसी का कहना है कि अब तक सबसे अनोखा नजारा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article