वायरल न्यूज़

Viral Video: शेर के सामने स्टंट दिखा रहा था शख्स, फिर 'जंगल के राजा' ने निकाली ऐसी हवा देखकर दिल दहल जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स शेर के सामने करतब दिखा रहा था। लेकिन, 'जंगल के राजा' ने उसकी हालत कर दी जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा।

Image

शेर ने निकाल दी हेकड़ी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शेर के सामने करतब दिखा रहा था शख्स
  • जंगल के राजा ने निकाल दी सारी हेकड़ी
  • नजारा देखकर कांप जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक अनोखे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ को देखकर (Trending Video) अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे (Animal Video) सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी चीख जरूर निकल जाएगी। क्योंकि, एक शख्स को शेर के सामने स्टंट दिखाना काफी भारी पड़ गया।

शेर का नाम सुनते ही बड़े-बड़े धुरंधरों की हवा टाइट हो जाती है। क्योंकि, उसका ऐसा भौकाल होता है, जिससे बड़े-बड़े जानवर भी खौफ खाते हैं। फिर, उसके सामने इंसान की क्या बात है? हालांकि, कुछ लोग डेयरिंग दिखाकर शेर से भी पंगा ले लेते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो शेर को ही डराने की कोशिश करते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स शेर के सामने स्ंटट दिखाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, 'जंगल के राजा' ने उसकी ऐसी हालत कर दी, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। दिल थामकर देखें ये वीडियो...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'x_x_xtreme_reels' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा है। कुछ का कहना है कि बेचारा जिंदा बचा या फिर खेल खत्म हो गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article