वायरल न्यूज़

Snake Bite Video: सांप ने खतरनाक अंदाज में शख्स को डसा, फिर जो हुआ उसे देख कलेजा कांप जाएगा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 30, 2022, 11:26 AM IST

Snake Bite Viral Video: एक शख्स सांप के साथ मजे ले रहा था। अचानक सांप ने उस पर खतरनाक अंदाज में हमला कर दिया, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। अब यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

दिल दहलाने वाला मंजर, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप के साथ मस्ती करना पड़ा भारी
  • खतरनाक अंदाज में सांप ने शख्स को डसा
  • सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Snake Bite Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे दिख जाते हैं, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स सांप के साथ मस्ती कर रहा था। लेकिन, सांप ने खतरनाक अंदाज में शख्स को डस लिया। फिर जो शख्स की हालत हुई उसे देखकर लोग सन्न रह गए। अब यह खतरनाक वीडियो (Shocking Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग काफी हैरानी जता रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग चटकारे भी ले रहे हैं।

आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। क्योंकि, सांप कब, कहां से हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? कई लोग तो सांप को देखते ही दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सांप के साथ मस्ती करना, उनसे पंगा लेना अच्छा लगता है। कईयों का तो ये शौक होता है। इस वायरल वीडियो (Snake Attack Video) में एक शख्स सांप के साथ कुछ ऐसे ही मजे ले रहा था। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स सांप को हाथ में पकड़े हुए है और उसे अपने मुंह के पास ला रहा है। जैसे ही सांप मुंह के पास आता है शख्स अपनी जीभ बाहर करता है। मौका पाते ही सांप खतरनाक अंदाज में शख्स को डस लेता है। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह जाते हैं। फिर क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

दिल दहलाने वाला मंजर

इस खतरनाक वीडियो को देखकर आपका कलेजा भी कांप गया होगा। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'im_bazigar_03' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब पांच लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, इस वीडियो पर कई लोग हैरानी जता रहे हैं। तो कुछ लोग इसे जानलेवा बता रहे हैं। जबकि, कुछ का कहना है कि ये तो आगे से मौत को दावत देना है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article