वायरल न्यूज़

दुकान से प्रसाद नहीं लिया तो दुकानदार ने भक्तों को बेल्ट से पीटा, हैरान करेगा वायरल वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 8, 2025, 11:59 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो राजधानी लखनऊ का बताया गया है। यहां प्रसाद ना खरीदने पर दुकानदारों पर भक्तों से मारपीट का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया में वायरल है।

Image

वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। (Photo/Twitter)

Viral Video Today: राजधनी लखनऊ के मशहूर चंद्रिका देवी मंदिर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुकान से प्रसाद ना खरीदने पर भक्तों से मारपीट का आरोप लगा। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ दुकानदारों ने भक्तों पर बेल्ट और डंडों से हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब अलीगंज के रहने वाले पीयूष शर्मा अपनी फैमिली के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद जब उन्होंने दुकान से प्रसाद खरीदने से मना कर दिया, तो दुकानदार भड़क गए और मारपीट पर उतर आए।

वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि दुकानदारों ने न सिर्फ पुरुषों को, बल्कि महिलाओं को भी नहीं बख्शा। मंदिर परिसर में लगे एक बैनर 'जय मां चंद्रिका प्रस्तुत अखंड' के नीचे यह हिंसक घटना हुई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग गुस्से में हैं और दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

कई यूजर्स ने इसे 'घोर कलयुग' करार दिया, तो कुछ ने मंदिरों में बढ़ते व्यापारिक दबाव पर सवाल उठाए। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि क्या पवित्र स्थानों पर भक्ति से ज्यादा व्यापार हावी हो रहा है? इस मामले में पुलिस जांच शुरू हो चुकी है, लेकिन भक्तों में डर का माहौल है। मालूम हो कि घटना का वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article