वायरल न्यूज़

Video: दुकानदार ने लीची ग्रेवी मोमोज बनाकर सबका खराब कर दिया मूड, शायद ही उतरेगा किसी के गले से नीचे

Litchi Gravy Momos: स्ट्रीट फूड वेंडर ने लीची ग्रेवी मोमोज बनाकर यूजर्स का मूड खराब कर दिया है। इस अजीबोगरीब फूड को देखकर लीची खाने वालों और मोमोज के दीवानों दोनों का दिमाग घूम जाएगा।

Image

लीची ग्रेवी मोमोज (इंस्टाग्राम)

Litchi Gravy Momos: आजकल लोगों पर अतरंगी फूड बनाने का भूत सवार होता है। आपने देखा होगा कि कई दुकानदार अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन बनाकर यूजर्स को हैरानी में डाल देते हैं। कुछ स्ट्रीट फूड वेंडर ऐसा फूड कॉम्बिनेशन बनाते हैं, जिसे देखकर यूजर्स का मूड खराब हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर आपके फेवरेट मोमोज के साथ कुछ ऐसा ही अत्याचार किया जा रहा है।

लीची ग्रेवी मोमोज का वीडियो वायरल

पिछले दिनों एक स्ट्रीट फूड वेंडर ने मैंगो ग्रेवी मोमोज बनाकर सबका मूड ऑफ कर दिया था। वहीं अब एक और फूड वेंडर ने लीची ग्रेवी मोमोज बनाकर यूजर्स का मूड खराब कर दिया है। इस अजीबोगरीब फूड को देखकर लीची खाने वालों और मोमोज के दीवानों दोनों का दिमाग घूम जाएगा। लीची ग्रेवी मोमोज डिश का वीडियो @cups_of_yum नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'कभी देखा है लीची मोमोज'। देखें वीडियो-

यह वीडियो दिल्ली के विवेक विहार से सामने आया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टीट फूड वेंडर सबसे पहले ताजी-ताजी लीचियों को छील रहा है। इसके बाद एक पैन में तेल गरम करके वह उसमें गाजर के लच्छे, कटी हुई शिमला मिर्च और प्याज डालता है। इसके बाद पैन में मेयोनीज डालकर स्ट्रीट वेंडर उसमें लीची का गूदा डाल देता है। इन सब चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद वेंडर उसमें लीची का जूस डालता है और फिर कुछ मसाले, क्रीम आदि डालकर ग्रेवी तैयार करता है। इस ग्रेवी में वह कुरकुरे मोमोज डाल देता है। इसके बाद सर्व करने के लिए वह डिश को ताजी लीचियों से सजाता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article