वायरल न्यूज़

Shocking Video: मात्र 2 साल की बेटी को गोद में लेकर पिता ने की बंजी जंपिंग, आगे जो हुआ देखकर कांप उठेंगे

Shocking Video: हैरान करने वाली बात यह है कि पिता 200 फीट की ऊंचाई से अपनी बेटी के साथ बंजी जंपिंग कर रहा है। इस दौरान उसे जरा भी डर नहीं लग रहा है कि उसकी बेटी उसकी गोद में है। उसे यह भी नहीं फील हो रहा है कि उसकी बेटी इस चीज से डर सकती है।

Image

बंजी जंपिंग (इंस्टाग्राम)

Shocking Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आजकल लोगों के सिर पर पागलपन सवार नजर आता है। इंटनरेट पर वायरल होने के चक्कर में आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस दौरान वह अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटते हैं। अपनी जान तो तब भी ठीक है, आजकल के कई ऐसे माता-पिता हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में अपने छोटे-छोटे बच्चों के जान की भी परवाह नहीं करते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता अपनी मात्र 2 साल की बेटी को गोद में लेकर बंजी जंपिंग कर रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि पिता 200 फीट की ऊंचाई से अपनी बेटी के साथ बंजी जंपिंग कर रहा है। इस दौरान उसे जरा भी डर नहीं लग रहा है कि उसकी बेटी उसकी गोद में है। उसे यह भी नहीं फील हो रहा है कि उसकी बेटी इस चीज से डर सकती है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं। देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर @viral.in.india_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जहां से यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो देखकर लोग कमेंट सेक्शन में अपना गुस्सा साफ दिखा रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो मलेशियाई रियलिटी टीवी स्टार रेधा रोजलान का है। उनका यह वीडियो साल 2018 में सामने आया था। इन दिनों यह वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article