वायरल न्यूज़

VIDEO: गंगा नदी किनारे मिला शिवलिंग, 2 क्विंटल बताया जा रहा वजन, ढाई हजार साल पुराने होने का दावा

VIDEO: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां सूजाबाद इलाके में गंगा किनारे करीब ढाई हजार साल पुराना एक शिवलिंग मिला है।

Image

गंगा किनारे मिला शिवलिंग

VIDEO: ये तो हम सब जानते हैं यह दुनिया रहस्यों से भरी हुई हैं। यहां समय-समय पर कई चौंकाने वाले खुलासे होते रहते हैं। कुछ मामले तो ऐसे सामने आते हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। जबकि, कुछ मामलों पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, यहां गंगा किनारे एक ऐसा शिवलिंग मिला है, जिसे लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह शिवलिंग ढाई हजार साल पुराना है और इसका वजन करीब दो क्विंटल है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के सूजाबाद इलाके में गंगा की अविरल धारा से एक शिवलिंग मिला है। नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी दर्षन निषाद का कहना है कि 5 जून को गंगा किनारे यह शिवलिंग मिला था। उनका कहना है कि नाविक जब गंगा में जाल डाले हुए थे, तभी उसमें यह शिवलिंग फंस गया। उन्होंने आगे बताया कि कुछ समय के लिए यह शिवलिंग वहीं पर रखा रहा। क्योंकि, लोगों का मानना है कि शिवलिंग का वजन करीब दो क्विंटल है। इतना ही नहीं यह करीब ढाई हजार साल पुराना भी है। जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो रस्सी और लोगों के माध्यम से इसे बाहर निकाला गया और उसे गंगा मंदिर के चबूतरे पर रख दिया गया है। देखें वीडियो...

'लोग मान रहे चमत्कार'

ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह शिवलिंग अति प्राचीन है। वहीं, इसकी सूचना विभागीय अधिकारी को दे दी गई है। इधर, इस खबर को लोग चमत्कार मान रहे हैं। यही कारण है कि अब लोग शिवलिंग का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह, दोपहर और शाम यहां हर हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ रही है। महिलाएं, बच्चे, बूढ़े महादेव का दर्शन कर रहे हैं और पूजा कर रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि आगामी सोमवार को महादेव का विधिवत श्रृंगार किया जाएगा और उन्हें स्थापित किया जाएगा।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article