वायरल न्यूज़

Viral Video: शकीरा के ‘वाका वाका’ का राजस्थानी ‘खम्मा घणी’ वर्जन वायरल, वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा धमाल

कोलंबियाई गायिका शकीरा के प्रसिद्ध गाने ‘वाका वाका’ का राजस्थानी अंदाज में रीमिक्स ‘खम्मा घणी’ वायरल (Waka Waka Rajasthani version) हो रहा है। इस्माइल लांगा समूह ने इसे राजस्थानी लोक संगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ नए रंग में पेश किया है। इस वर्ज़न को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। नीचे देखें पूरी वीडियो:

Image

शकीरा के ‘वाका वाका’ का राजस्थानी ‘खम्मा घणी’ वर्जन वायरल (फोटो: Instagram/Timesnownavbharat)

कोलंबियाई गायिका और गीतकार शकीरा (Shakira Waka Waka Song) का मशहूर गीत ‘वाका वाका’ पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। यह गाना फीफा वर्ल्ड कप का एंथम भी रह चुका है और आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। अब इसी गाने को भारत के राजस्थान में एक बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया गया है। इसे देखकर लोग कह रहे हैं कि यह अब तक का सबसे भारतीय वर्जन है। राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकार इस्माइल लांगा समूह या इस्माइल खान लंगा समूह (Ismail Langa group) ने शकीरा के ‘वाका वाका’ को राजस्थानी रंग में ढाल दिया है। उन्होंने इस गाने का नाम और अंदाज बदलकर इसे ‘खम्मा घणी’ बना दिया है।

गाने में 'खम्मा घणी' और 'वेलकम टू राजस्थान' जैसे जोड़े गए शब्द

इस नए वर्जन में राजस्थानी संस्कृति की खूबसूरती साफ दिखाई देती है। ढोलक, खरताल जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ राजस्थानी गायन को जोड़ा गया है, जिससे गाना और भी मजेदार बन गया है। इसका वीडियो एक चलती बस में शूट किया गया है। वीडियो में कलाकार रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर उसी मशहूर धुन पर अपने अंदाज में नाचते और गाते नजर आते हैं, लेकिन सबसे खास बात यह है कि गाने में 'खम्मा घणी' और 'वेलकम टू राजस्थान' जैसे शब्द जोड़े गए हैं।

कई यूजर्स ने कमेंट कर जताई अपनी भावनाएं

इस वीडियो को इस्माइल लांगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर अपनी भावनाएं जताई हैं। एक यूजर ने लिखा: "जय-जय राजस्थान", तो वहीं पर दूसरे ने दिल और आग वाला इमोजी शेयर किया। कुल मिलाकर, ‘खम्मा घणी’ वर्जन ने साबित कर दिया है कि भारतीय लोक संगीत में इतनी ताकत है कि वह किसी भी इंटरनेशनल गाने को अपने रंग में रंग सकता है और दुनिया भर के लोगों का दिल जीत सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर timesnownavbharat पर शेयर है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article