Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। आए दिन इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो (Trending Video) सामने आते हैं जो कभी हमें हैरान करते हैं, तो कभी गुदगुदाते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इस कड़ी में इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। मामला रेलवे ट्रैक से जुड़ा है, जहां अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लोको पायलट को चलती ट्रेन के पहिए रोकने पड़ गए।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन हरियाली से भरे जंगलों के बीच गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर आगे बढ़ रही है। तभी अचानक ट्रैक के बीचों-बीच और आसपास विशालकाय जंगली भैंसों का एक झुंड आ जाता है। इन जानवरों का आकार और उनकी मस्कुलर बॉडी इतनी खतरनाक और भारी-भरकम होती है कि सामने से देखने वाले के होश उड़ जाएं। स्थिति को भांपते हुए लोको पायलट ने समझदारी दिखाई और ट्रेन की रफ्तार धीमी कर अंततः उसे रोक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो ट्रेन के इंजन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो बना रहे कर्मचारियों की आवाजें भी इसमें साफ सुनी जा सकती हैं। वे इन जंगली भैंसों के भारी-भरकम शरीर और उनके रौब को देखकर हैरान नजर आते हैं। वीडियो में कर्मचारियों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ऐसे खतरनाक और विशाल जानवर तो आमतौर पर सिर्फ जंगलों या चिड़ियाघर में ही देखने को मिलते हैं। देखें वीडियो...
जंगली भैसों का अनोखा अंदाज
इस नजारे को देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि यहां तो भैंसों की 'दादागिरी' है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि भैंसों का गजब भौकाल, तो कुछ का कहना है कि यह काफी खतरनाक भी हो सकता था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
