Viral Video: कहते हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या होती है, और इस बात को सच साबित कर दिखाया है 80 साल के एक बुजुर्ग ने। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर इंटरनेट पर लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए हैं। क्योंकि, चाचा ने इस उम्र में ऐसा स्टंट (Stunt Video) दिखाया, जिसे देखकर हो सकता है आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाए। सफेद कुर्ते-पायजामे, सिर पर और आंखों पर चश्मा लगाए इस ताऊ ने ऐसा योगासन प्रस्तुत किया कि वहां मौजूद भीड़ झूम उठी।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ढोलक और वाद्ययंत्रों की धुन बज रही है और बीच में लाल कालीन पर 80 वर्ष के बुजुर्ग बैठे हुए हैं। वे पद्मासन और पद्मासन की विभिन्न कठिन मुद्राओं में अपने शरीर को इस प्रकार मोड़ते हैं कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। वे अपने सिर को जमीन से सटाकर ऐसे मुड़ते हैं, जो आमतौर पर केवल पेशेवर योग एथलीट या जिम्नास्ट ही कर पाते हैं। उनकी इस शारीरिक स्फूर्ति और लचीलेपन को देखकर आसपास खड़े युवा और बच्चे तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। वीडियो में आप भी देखें चाचा का अनोखा स्टंट...
चाचा का अनोखा स्टंट
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसने भी चाचा का स्टंट देखा वो दंग रह गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को offical_aman_photography_datta नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ताऊ ने तो बाबा रामदेव को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं, एक अन्य यूजर का कहना था कि खान-पान और देसी लाइफस्टाइल की ताकत आज की पीढ़ी को इनसे सीखनी चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
