वायरल न्यूज़

VIDEO: समुद्र किनारे रोमांटिक प्रपोजल का भयानक अंत! रिंग पहनाने ही वाला था लड़का तभी लहरों ने दिखाया खतरनाक खेल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों समुद्र तट पर शादी का प्रपोजल देने का एक बेहद ही मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। रात के अंधेरे में समुद्र किनारे एक युवक घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग पहनाकर प्रपोज कर ही रहा होता है कि तभी एक तेज और विशाल लहर दोनों को अपने साथ बहा ले जाती है।

Image

समुद्र किनारे प्रपोज करना पड़ गया भारी (तस्वीर साभार- @ashleybaybe_)

Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन प्रपोजल के प्यारे और रोमांटिक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। हर कोई अपने पार्टनर को खास अंदाज में प्रपोज करने का सपना देखता है-कोई ढलते सूरज के बीच, तो कोई समंदर किनारे लहरों की आवाज के साथ। लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा रोमांस भारी पड़ जाता है और प्लान पूरी तरह से उल्टा पड़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की रात के वक्त समुद्र तट के किनारे खड़े हैं। लड़की खुशी से अपने दोनों हाथ हवा में उठाए समंदर का मजा ले रही होती है। तभी पीछे खड़ा लड़का घुटनों के बल बैठ जाता है और अपनी जेब से अंगूठी की डिब्बी निकालकर अपनी लेडी लव को प्रपोज करने लगता है। जैसे ही लड़की मुड़कर लड़के को घुटने पर बैठे देखती है, वह काफी हैरान और खुश हो जाती है। लड़का उससे दिल की बात कहने ही वाला होता है कि अचानक समंदर से एक बहुत ही तेज और विशाल लहर उठती है। लहर इतनी तेज होती है कि दोनों संभल भी नहीं पाते और पानी का बहाव उन दोनों को अपने साथ बहा ले जाता है। अचानक हुए इस हादसे में कैमरे का बैलेंस बिगड़ जाता है और चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने लगती हैं। हादसे के बाद वीडियो में लड़की का रिएक्शन दिखाया गया है। खुशकिस्मती से दोनों पूरी तरह सुरक्षित बच जाते हैं। वीडियो के अंत में लड़की अपने इस 'अनफॉरगेटेबल प्रपोजल' को याद करके हंस-हंसकर लोट-पोट होती नजर आ रही है। देखें वीडियो...

    लहरों ने खराब किया खेल

    वीडियो देखकर आपको हंसी भी आ रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को ashleybaybe_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे दो मिलियन से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्रपोजल इतना शानदार था कि समंदर भी खुद को रोक नहीं पाया और बधाई देने आ गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि नेचर ने भी कह दिया- नो रोमांस, ओनली एडवेंचर। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article