वायरल न्यूज़

शाम को घर आई नई कार, सुबह दिखा भयानक हाल, वीडियो में देखें आखिर रात में क्या हुआ?

Viral Video: किसी के लिए भी अपनी मेहनत की कमाई से नई कार खरीदना जिंदगी के सबसे बड़े और खास सपनों में से एक होता है। लेकिन सोचिए, अगर वही कार घर आने के ठीक अगले ही दिन बुरी तरह खरोंची हुई मिले, तो मालिक के दिल पर क्या बीतेगी? सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तराखंड से जुड़ा एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

कार के साथ हो गया खेल (तस्वीर साभार-@lakshaymehta08 )

Viral Video: जिंदगी में कुछ पल ऐसे होते हैं जो इंसान की बरसों की मेहनत और कड़े संघर्ष का परिणाम होते हैं। नई गाड़ी खरीदना भी उन्हीं सपनों में से एक है। लोग अपनी गाढ़ी कमाई का एक-एक पैसा जोड़कर अपने परिवार के लिए कार लाते हैं, उसकी पूजा करते हैं और खुशियां मनाते हैं। लेकिन, जरा उस शख्स की मनोदशा के बारे में सोचिए, जिसने शाम को बड़े अरमानों के साथ अपनी नई कार घर के बाहर पार्क की और अगली सुबह जब वह बाहर निकला, तो उसकी आंखों के सामने उसकी सपनों की गाड़ी चकनाचूर हो चुकी थी।

    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई गुस्से और हैरानी में है। यह मामला उत्तराखंड का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स ने बड़े उत्साह के साथ अपनी नई चमचमाती कार खरीदी थी। रात के वक्त उसने कार को अपने घर के बाहर पार्क किया। लेकिन, जब अगली सुबह परिवार के लोग उठे, तो उन्होंने देखा कि कार के बोनट, दरवाजों और साइड के हिस्सों पर किसी ने किसी नुकीली चीज से बड़े-बड़े और भद्दे स्क्रैच मार दिए हैं। कार की पूरी बॉडी को इस तरह से खरोंचा गया था कि उसे देखकर साफ पता चलता है कि यह किसी हादसे का नहीं, बल् किरोष या दुश्मनी में की गई एक सोची-समझी हरकत है। कार की जैसी हालत थी उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। देखें वीडियो...

    कार के साथ खेल

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। इतना ही नहीं मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे होंगे। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। एक्स पर वीडियो को lakshaymehta08 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए और इस पर तीखी बहस छिड़ गई। ज्यादातर यूजर्स का मानना है कि आज के समाज में लोग दूसरों की तरक्की और सफलता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं इस दर्द को समझ सकता हूं, लोग दूसरों की खुशी देखकर अंदर ही अंदर जलते हैं और इस तरह की नीच हरकत पर उतर आते हैं। कई लोगों ने कार मालिक के प्रति गहरी सहानुभूति जताई। वहीं दूसरी तरफ, एक दूसरा वर्ग ऐसा भी है जो इसे सीधे तौर पर सिर्फ 'जलन' मानने से इनकार कर रहा है। कई लोगों का तर्क है कि यदि गाड़ी गलत तरीके से पार्क की गई हो जिससे पड़ोसियों का रास्ता रुकता हो या आवाजाही में परेशानी होती हो, तो अक्सर इस तरह के विवाद देखने को मिलते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article