Shadi Viral Video of 21 year boy and 52 year woman: प्यार यानी Love अंधा होता है और ये उम्र का बंधन नहीं मानता है, शायद यही वजह है कि उम्र का अंतर भी प्यार के आड़े नहीं आता तभी ऐसी शादी की खबरें सामने आती रहती हैं, ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़के ने अपने से 31 साल बड़ी महिला से शादी रचाई और उसका कहना है कि प्यार में कोई उम्र नहीं होती, ये वीडियो कहां का है ये तो साफ नहीं हो पाया है लेकिन सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है, शादी रचाए लड़के का कहना है कि वह उससे बेपनाह मोहब्बत करता है वहीं उम्र में खासी बड़ी उसकी दुल्हनिया का कहना है कि अब जाकर उसकी तलाश पूरी हुई और अब उसे उसका सच्चा प्यार मिला है जिसके साथ वो हंसी-खुशी जीवन बिताएगी।
मीडिया खबरों के मुताबिक इस कपल की मानें तो दोनों करीब तीन साल से एक दूसरे को जानते थे और रिलेशन में थे, बाद में अब जाकर दोनों ने शादी का फैसला लिया, इसके बाद इस अनोखी शादी की सोशल मीडिया पर खासी चर्चा हो रही है साथ ही कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि 21 साल का दूल्हा वेडिंग स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ खड़ा है दोनों ने अपने-अपने गले में माला पहन रखी है
वीडियो बनाते हुए एक शख्स लड़के से पूछता है कि 'आप दोनों ने शादी कर ली? लड़का कहता है- हां. फिर शख्स लड़के से उसकी उम्र पूछता है, जिस पर लड़का कहता है- मेरी उम्र 21 साल है और जिससे शादी की है वो 52 की है'
'लगता है कि आंटी से प्रॉपर्टी के चक्कर में शादी की है'
वहीं इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, एक यूजर का कहना है, लड़का पढ़ा-लिखा मालूम पड़ता है, लगता है कि आंटी से प्रॉपर्टी के चक्कर में शादी की है, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-'और इनकी वरमाला होते ही कलियुग का अंतिम चरण प्रारम्भ हुआ'
