वायरल न्यूज़

QR कोड लेकर खुद के विवाह में पहुंचा दूल्हा , फिर जो हुआ हंसी ना रोक पाएंगे, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 21, 2025, 02:47 PM IST

Shadi Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे दूल्हा क्यूआर कोड लेकर मेहमानों के बीच बैठा है। इसमें मेहमान उसके माथे पर तिलक लगाते हैं और क्यूआर कोड स्कैन करके उसे नेग देते हैं। फ्रेम में ये नजारा देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

Image

शादी का ये वीडियो देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। (Photo/Instagram)

Shadi Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वीडियो दरअसल दूल्हे से जुड़ा है, जिसके विवाह से जुड़ी रस्म पूरी की जा रही है। इसमें परिवार के सदस्य उसके माथे पर तिलक लगाते हैं और नेग देते हैं। मगर इसी क्रम में फ्रेम में ऐसा कुछ नजर आया जो शायद ही किसी ने पहले देखा होगा।

QR कोड लेकर पहुंचा दूल्हा

मजेदार वीडियो में देखेंगे लोग दूल्हे को चंदन लगाने के बाद पैसे दे रहे हैं। मगर इस दौरान कुछ मेहमानों के पास दूल्हे को देने के लिए नकद पैसे नहीं होते। इसपर दूल्हे ने ऐसा दिमाग लगाया जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया खूब मजेदार होने वाला है। दरअसल दूल्हे ने तुरंत अपनी जेब से मोबाइल निकाला और क्यूआर कोड लेकर बैठ गया।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब मजेदार लगता है। इसमें देखेंगे कि इसमें अब जिन मेहमानों के पास नकद पैसे नहीं हैं, वो क्यूआर कोड स्कैन करके दूल्हे को पैसे देते हैं। मालूम हो कि दूल्हे के जरदस्त आइडिया वाला ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर timepass_need नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article