वायरल न्यूज़

अजगर के साथ सेल्फी लेने लगा शख्स, तभी हो गया घातक हमला, हिला देगा ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 14, 2025, 07:55 AM IST

Azgar Ka Hamla: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स मजबूती से पकड़कर रखे गए अजगर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है मगर तभी उसपर खतरनाक हमला हो गया।

Image

सेल्फी ले रहे शख्स पर अजगर का हमला। (Photo/Instagram)

Azgar Ka Hamla: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर कई बार नजारे होश उड़ाकर रख देते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो सचमुच दिमाग घुमा देगा। वीडियो विशालकाय अजगर से जुड़ा है जिसे ग्रामीणों ने मिलकर पकड़ लिया। लोगों ने अजगर को कसकर पकड़ रखा है। मगर इसी बीच ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी।

अजगर ने किया हमला

दरअसल जब लोगों ने अजगर को दबोच रखा था तभी एक शख्स मोबाइल लेकर पहुंच गया। शख्स को लगा अजगर पूरी तरह काबू में है और उसके साथ सेल्फी खींचने लगा। शख्स कैमरा सामने की तरफ करता है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि अजगर ने घातक हमला कर दिया। इसमें देखेंगे कि शख्स फोटो क्लिक करने वाला ही तभी अजगर गुस्सा हो गया।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

छाती पर गड़ाए दांत

अजगर ने पूरी ताकत से हमला किया और शख्स की छाती पर अपने दांत गड़ा दिया। इधर सांप का हमला होता देखकर आसपास खड़े लोगों को होश उड़ गए। किसी को यकीन नहीं हुआ कि इतनी मजबूती से पकड़ने के बाद भी सांप ने शख्स पर हमला कर दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। मालूम हो कि वायरल वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article