Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Photo) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इनमें फोटो, वीडियो (Trending Video) और लोगों के पोस्ट शामिल होते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके (Funny Video) भी लगाएं। दरअसल, विज्ञान पेपर की एक आंसर सीट वायरल हो रही है, जिसमें छात्र का जवाब देखकर यकीन मानिए आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे।
ये तो हम सब जानते हैं आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है। इसके लिए कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो जान बूझकर माहौल बनाते हैं। इस पोस्ट में आपको कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिलेगा। दरअसल, विज्ञान के पेपर में एक छात्र से सवाल पूछा गया कि कार्बन डाइ ऑक्साइड क्या है? तो जवाब में छात्र ने लिखा- 'ए पर्सन बोर्न इन कार एंड डाई आउटसाइड इज कॉल्ड कार्बन डाइऑक्साइड'। जवाब पढ़ते ही टीचर का दिमाग घूम गया और उन्होंने तुंरत पेरेंट्स को बुलाने का निर्देश दिया। देखें पोस्ट...
बेहद मजेदार है पोस्ट
पोस्ट देखने के बाद आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार पोस्ट को 'lklogic_math' नाम के पेज से शेयर किया गया है। पोस्ट को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग इस पोस्ट पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जीनियस जवाब है। एक अन्य यूजर ने लिखा- टीचर शॉक्ड, स्टूडें रॉक। एक ने लिखा- भाई पोस्ट देखकर दिन बन गया। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
