वायरल न्यूज़

बाइक सवार ने स्कूल गर्ल संग की छेड़छाड़, पुलिस ने दी ऐसी सजा फिर चल नहीं पाया बदमाश, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 24, 2025, 12:22 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो यूपी के बरेली का बताया गया है जहां सड़क से गुजर रही स्कूली छात्रा से बदमाश ने छेड़छाड़ की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया और अच्छा सबक सिखाया।

Image

लड़की से छेड़छाड़ के बाद पुलिस ने शख्स को अच्छा सबक सिखा दिया। (Photo/X.com)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में पिछले दिनों एक वीडियो खूब चर्चा के केंद्र में रहा। वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया गया, जहां रास्ते से गुजर रही स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। छात्रा से छेड़छाड़ की घटना का सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में नजर आता है कि लड़की सुनसान सड़क से गुजर रही तभी तभी एक बाइक सवार फ्रेम में नजर आता है। शख्स लड़की के करीब जाता है और उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। इधर डरी-सहरी लड़की काफी देर वहीं खड़ी रही।

पुलिस ने सिखाया सबक

बताया गया कि कुछ ही समय में घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो बरेली पुलिस के संज्ञान में आया तो तुरंत बदमाश को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आखिर में बदमाश को दबोच लिया और ऐसी सजा दी कि वो दोबारा ठीक से चल भी नहीं पाया। मालूम हो यूपी की कार्रवाई का ये वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

इसमें देखेंगे हर तरफ अंधेरा छाया है। मासूम लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाला बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है। उसके घुटने में कपड़ा बंधा और चलने में पूरी तरह असमर्थ है। मालूम हो लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया है। दोनों वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी साझा किए गए हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article