वायरल न्यूज़

पिच पर उतरी महिला जयवर्धने, साड़ी पहनी युवती ने लगाए गजब के शॉट, बैटिंग देख Video से नहीं हटेगी आपकी नजर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला गेमिंग जोन में बने प्रैक्टिस नेट्स में साड़ी पहन कर क्रिकेट खेल रही है। महिला को ना सिर्फ क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है बल्कि उसे एक से बढ़कर एक शॉट भी लगाते हुए देखा जा सकता है।

Image

साड़ी में क्रिकेट खेलते हुए महिला (Instagram/@sneha_ranii34)

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिससे लोगों का प्यार कम ही नहीं होता। ये खेल हर कोई खेलता है, चाहे वह पुरुष हो या महिला। आज लगभग अधिकतर देशों के पास क्रिकेट के लिए महिला टीमें भी हैं, जो अपनी प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया में मनवा चुकी हैं। भारत की झूलन गोस्वामी और मिताली राज और ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी जैसी महिला क्रिकेटरों ने पूरी दुनिया के सामने अपना लोहा मनवा चुकी हैं।

साड़ी में क्रिकेट खेलते दिखी महिला

आमतौर पर क्रिकेट को खेलने के लिए लोग टी-शर्ट और लोअर पहनते हैं, ताकि शरीर में चुस्ती और लचीलापन बना रहे। लेकिन क्या आपने कभी किसी महिला को साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलते देखा है? जी हां, महिला को साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलते हुए। अगर नहीं, तो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लें, जहां एक महिला नेट्स में मैट पिच पर ताबड़तोड़ शॉट्स लगा रही है। महिला को जबरदस्त बैटिंग करते हुए देखा जा सकता है।

पिच पर स्क्वायर कट जैसे शॉट्स

साड़ी में क्रिकेट खेल रही महिला का नाम स्नेहा रानी है, और स्नेहा रानी ने अपने इस वीडियो को खुद के इंस्टाग्राम हैंडल @sneha_ranii34 से शेयर किया है। स्नेहा अक्सर मॉल्स या गेमिंग जोन में बने प्रैक्टिस नेट्स में क्रिकेट खेलते हुए अपने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। हाल ही में, उन्होंने ऐसा ही एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह साड़ी पहनकर नेट्स में बैटिंग कर रही हैं। स्नेहा साड़ी पहनने के बावजूद पिच पर वे स्क्वायर कट जैसे शॉट्स इतने शानदार तरीके से खेल रही हैं, जैसे कोई क्रिकेट प्लेयर खेलता है।

लोगों को पसंद आया यह वीडियो

स्नेहा रानी के इस वायरल वीडियो को अब तक 80 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी सामने आ चुके हैं, जहां कुछ लोगों ने स्नेहा की बैटिंग की जमकर तारीफ की तो वहीं, कुछ लोगों ने उनके इस शॉट की तुलना बड़े-बड़े क्रिकेटरों से की है। जैसे वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “यह तो पुजारा जैसे शॉट मार रही हैं!” वहीं, एक अन्य ने मजाक में कहा, “ये है हमारी महिला जयवर्धने!” एक और कमेंट में लिखा गया, “बैट का स्विंग और स्टांस बहुत शानदार है।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article