आज के इस जमाने में मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन सोशल मीडिया बन चुका है, जहां हर दिन नए-नए वीडियो वायरल होते हैं। ये वीडियो लगातार लोगों को हंसी का डोज़ देते रहते हैं। इन वायरल वीडियोज़ की खासियत उनके अनोखे कंटेंट होते हैं, जिससे ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर जाते हैं। ऐसा ही एक अनोखे कंटेंट वाला वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो लड़कियां A से लेकर Z तक से शुरू होने वाले वायरल मीम्स के डायलॉग सुना रही हैं।
वीडियो को मिले करोड़ों व्यूज
वीडियो में एक कंटेंट क्रिएटर उन लड़कियों से A से Z तक के सारे वायरल मीम डायलॉग्स पूछ रहा है, और सही जवाब देने पर वह उन लड़कियों को बारी-बारी से 500 के नोट पकड़ाए जा रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि वे लड़कियां मीम डॉयलॉग्स को ऐसे सुना रही हैं, जैसे उन्होंने उसे बार-बार रट्टा मारा हो। लड़कियों को लड़के के सवाल का फटाफट जवाब देते देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ayaan_ki_vines नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और साढ़े 4 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।
इंग्लिश अल्फाबेट्स के लेटर्स से शुरू होने वाले वायरल मीम डायलॉग्स
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का उन लड़कियों से एक-एक करके इंग्लिश अल्फाबेट्स के लेटर्स बोलता है और वे लड़कियां उसी अक्षर से शुरू होने वाला कोई न कोई मशहूर मीम डायलॉग सुनाती हैं। ये डायलॉग्स इतने सटीक और मजेदार हैं कि सुनने वाला हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो जाए। जैसे उदाहरण के लिए:
ये रहे लड़कियों द्वारा सुनाए गए A to Z से शुरू होने वाले वायरल मीम डॉयलॉग्स
A - "अच्छा, हमें सिखा रिया है!"
B - "बहुत तेज़ हो रहे हो!"
C - "चीन टपाक डम डम!"
D - "देखा, आपने लापरवाही का नतीजा!"
E - "एल्वेश भाई!"
F - "फैमली हैं आप हमारी!"
G - "गजब बेइज्जती है!"
H - "हौले हौले सजना!"
I - "इधर से आलू डालेंगे, उधर से सोना निकलेगा!"
J - "जल्दी बोल, सुबह पनवेल निकलना है!"
K - "कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं?"
L - "लगता है ये पागल हो गई है!"
M - "मुझे घर जाना है!"
N - "नहीं!"
O - "ओ भाई मारो मुझे मारो!"
P - "पागल औरत!"
Q - "क्योश्चन पूछती है, पर आंसर खुद को पता नहीं!"
R - "रसोड़े में कौन था?"
S - "सुन भाई, पचास रुपये काट इसकी ओवर एक्टिंग के!"
T - "तौबा, तौबा सारा मूड खराब कर दिया!"
U - "उल्लू बनाने का फुल कंटेंट निकाल रहे हो क्या?"
V - "वैसे तो मैं बहुत सख्त लौंडा हूं, पर यहां पिघल गया!"
W - "वूमन!"X"एक्ट्रा हो रहा है अब तेरा!"
Y - "ये सब क्या देखना पड़ रहा है। अच्छा है मैं अंधा हूं!"
