Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते ही वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की हंसी भी छूट रही है और हैरानी भी हो रही है। क्योंकि, इस वीडियो बेहद ही अनोखा नाजारा देखने को मिला। जिस ATM (ATM Viral Video)से लोग पैसा निकालते हैं, वहां सैलून चल रहा था और लोग बाल कटवाने के लिए पहुंच रहे थे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
ये तो हम सब जानते हैं देश-दुनिया से रोजाना एक से एक अनोखे मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला सामने आया है बिहार के दानपुर से, जहां एक अनोखा एटीएम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस नजारे को देखकर लोग काफी हैरान भी हैं। दरअसल, बाहर SBI का बोर्ड और पूरा एटीएम सेटअप जस का तस है। लेकिन, अंदर पैसे निकालने की मशीन नहीं बल्कि हेयर कटिंग सैलून चल रहा है। बताया जाता है कि पहले यहां बैंक का एटीएम था, जिसे बंद होने के बाद इस जगह को किराये पर दे दिया गया। अब लोग यहां नकदी निकालने की उम्मीद में पहुंचते हैं, लेकिन अंदर सैलून देखकर हैरान रह जाते हैं। देखें वीडियो...
बाहर ATM बोर्ड अंदर सैलून
वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए हर कोई कन्फ्यूज हो रहा होगा। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
