वायरल न्यूज़

VIDEO: इंसान है या हल्क, शख्स ने गर्दन से खींच दी 9 हजार किलो की बस, कहलाता है मानव क्रेन

VIDEO: इस दुनिया में कई अनोखे लोग मौजूद हैं। इसी कड़ी में अरूबा के रहने वाले एग्मंड मोलिना ने गर्दन से बस खींचकर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

Image

शख्स ने गर्दन से खींच दी भारी भरकम बस (तस्वीर साभार- Guinness World Records)

VIDEO: इस दुनिया में एक से एक अनोखे लोग मौजूद हैं, जो अपनी ताकत और मेहनत से ऐसे-ऐसे काम कर देते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई चौंक जाता है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो ऐसा कारनामा कर देते हैं, जिनपर किसी को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी आपको इसे लेकर एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपनी गर्दन से 9 हजार किलो की बस को खींच दिया। इतना ही नहीं इस काम को करके शख्स ने अनोखा रिकॉर्ड (World Record) भी बना दिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

    इस कारनामे को करने वाले शख्स का नाम एग्मंड मोलिना है। जो मूलरूप से अरूबा के रहने वाले हैं। 49 साल के एग्मंड ने महज अपनी गर्दन से 21737 पाउंड यानी 9860 किलोग्राम बस को खींचकर अनोखा विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। बताया जा रहा है कि इस भारी बस को उन्होंने 20 मीटर तक खींच दी। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूक्रेन के दिमित्रो ह्नुंस्की के नाम था, जिन्होंने 2024 में 8060 किलोग्राम वाले वाहन को गर्दन से खींचकर रिकॉर्ड बनाया था। एग्मंड मोलिना को लोग ह्यूमन क्रेन यानी मानव क्रेन के नाम से भी जानते हैं। उनके कुछ और रिकॉर्ड काफी हैरान करने वाले हैं, जिनमें केवल एक उंगली से 159 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने रिकॉर्ड बनाया था। देखें वीडियो...

    एग्मंड का अनोखा कारनामा

    इसके अलावा एग्मंड ने एक उंगली से 20 मीटर तक बस खींचने का रिकॉर्ड भी बनाया था। इतना ही नहीं कमर बेल्ट की मदद से उन्होंने 1002 किलोग्राम यानी एक टन से ज्यादा वजन उठाया था। यहां आपको बता दें कि एग्मंड का वजन केवल 87 किलोग्राम है। इस अनोखे कारनाम को करने के लिए उन्हें अपने देश से और परिवार से प्रेरणा मिली है। जिस देश से एग्मंड आते हैं, वहां की आबादी केवल एक लाख 10 हजार है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article