वायरल न्यूज़

Viral Video: ब्रिटेन है या मिनी पंजाब!वीडियो देख चकराया लोगों का दिमाग, यूजर्स बोले- ये लुधियाना है या UK

Viral Video: सोशल मीडिया पर यूके का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं। आलम ये है कि ज्यादातर लोग उसे मिनी पंजाब समझ रहे हैं।

Image

यूके या मिनी पंजाब (तस्वीर साभार- @nine2fivelife)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने ज्यादातर लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो (Today Viral Video) को देखने के बाद लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि यह ब्रिटेन है या पंजाब? सुनकर आप भी हैरान हो गए होंगे, लेकिन जब वीडियो देखेंगे तो सोच में पड़ जाएंगे।

    ये तो हम सब जानते हैं इस दुनिया में कई देश हैं और हर देश में कई शहर हैं। लेकिन, आज कल हर जगह के लोग अपको दूसरी जगहों पर रहते हुए नजर आ जाएंगे। कुछ जगहों पर तो लोग इस तरह बसे हुए हैं कि कनफ्यूजन हो जाता है कि इसकी सच्चाई क्या है? इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं हर तरफ भारतीय झलक है। खासकर, पंजाब की झलक सबसे ज्यादा दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोगों को यही लग रहा है कि यह पंजाब का एरिया है। लेकिन, आपको बता दें कि यह पंजाब नहीं बल्कि ब्रिटेन है। आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

    वीडियो देख कन्फ्यूज हुए लोग

    वीडियो को देखकर आप भी जरूर कन्फ्यूज हो गए होंगे कि क्या सच में यह ब्रिटेन है? इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'nine2fivelife ' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि ये पंजाब है या फिर कोई और जगह। कुछ का कहना है कि ये यूके कम लुधियाना ज्यादा लग रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article