वायरल न्यूज़

Saand Ka Video: एक साथ 3-3 सांडों ने किया हमला, चारों खाने चित था शख्स, फिर जो हुआ...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 19, 2023, 11:27 AM IST

Saand Ka Hamla Video : सोशल मीडिया पर सांड का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि, जिस तरह तीन सांडों ने एक शख्स पर हमला किया वो काफी खतरनाक था।

Image

दिल दहलाने वाला नजारा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • तीन सांडों ने शख्स पर किया हमला
  • खतरनाक हमले के बावजूद बच गया शख्स
  • नजारा देख चौंक गए लोग

Bull Attack Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप 'गोते' लगा रहे हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखें फटी की फटी रह जाती है। हालांकि, इन वीडियो को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, जिस तरह तीन सांडों (Saand Ka Viral Video) ने शख्स पर हमला किया और वो हमले के बावजूद बच गया, उसे देखकर लोग दंग रह गए।

सांड कितना खतरनाक होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। क्योंकि, सांड कब, कहां, किस तरह कैसे हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो सांड काफी बुरी तरह से लोगों को घायल कर देता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Bull Attack Viral Video) में एक शख्स की किस्मत देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं कुछ लोग आगे-आगे भाग रहे हैं, जबकि उनके पीछे कई सांड दौड़ रहे हैं। लेकिन, इस रेस में एक शख्स फंस जाता है, जिस पर एक सांड हमला करके उसे गिरा देता है। शख्स चारों खाने चित होकर गिर पड़ता है। उसके बाद बारी-बारी से दो और सांड शख्स पर हमला करता है। शख्स की हालत देखकर लोग दंग रह जाते हैं। लेकिन, शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो इन हमलों के बावजूद वहां से बच निकला। तो देखें खौफनाक नजारा...

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो (Trending Video) देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@PeterRoseGold' नाम के अकाउंट से शेयर किया गाय है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोज जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग चटकारे भी ले रहे हैं। जबकि, कुछ का कहना है कि लोगों के सामने हीरो बनने के लिए गजब का पागलपन। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article