वायरल न्यूज़

Bull Fight Video: बीच सड़क दो सांडों के बीच छिड़ी जबरदस्त जंग, होश उड़ा देगा अंजाम

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 23, 2022, 10:23 AM IST

Bull Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांडों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए।

Image

सांडों के बीच खतरनाक लड़ाई, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो सांडों के बीच खतरनाक लड़ाई
  • नजारा देख लोग रह गए हक्के-बक्के
  • सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल

Bull Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ मामलों पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे तो लोगों के रोंगटे खड़े कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें दो सांडों के बीच खतरनाक लड़ाई (Bull Fight Video) हो रही है। आलम ये है कि इस वीडियो (Shocking Video) को देखने के बाद लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

ये तो हम जानते हैं जानवरों के भी बीच भी खतरनाक लड़ाई होती है। अपने आस-पास भी हम जानवरों को लड़ते देखते हैं। लेकिन, कुछ जानवर इस तरह लड़ते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं और वहां से भाग खड़े होते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बीच सड़क दो सांडों के बीच जंग छिड़ गई। दोनों सांड एक-दूसरे ताबड़ोतोड़ हमला कर रहे हैं। सांडों को लड़ता देख लोग भी वहां से भाग खड़े हुए। जिस अंदाज में दोनों सांड लड़ रहे हैं, वो काफी खतरनाक था। वहीं, परिणाम तो और भी ज्यादा हैरान करने वाला था। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'i_am_arun_78' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 65 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है। जबकि, कुछ का कहना है कि परिणाम वाकई खतरनाक था।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article