टेक एंड गैजेट्स

Amazon में Great Indian Festival Sale इस दिन से होगी शुरू, इन बैंक कार्ड्स पर मिलेगी बड़ी छूट

Amazon की साल की सबसे बड़ी सेल Great Indian Festival 2026 का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम प्रोडक्ट्स और ग्रॉसरी समेत कई कैटेगरी में खास ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे।

Image

अमेजन सेल में आप प्रीमियम स्मार्टफोन को बेहद अफोर्डेबल प्राइस में खरीद सकेंगे। (फोटो क्रेडिट-Amazon)

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: फेस्टिव सीजन आते ही सब लोग फेस्टिव सेल का इंतजार करने लगते हैं। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के बाद अमेजन ने भी अपनी साल की सबसे बड़ी सेल ऐलान कर दिया है। अमेजन जल्द ही Great Indian Festival 2026 शुरू करने जा रहा है जिसमें हर एक कैटेगरी के प्रोडक्ट पर भारी भरकम छूट मिलने वाली है।

Amazon की साल की सबसे बड़ी सेल Great Indian Festival 2026 का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। अमेजन की यह सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम प्रोडक्ट्स और ग्रॉसरी समेत कई कैटेगरी में खास ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। Amazon ने फिलहाल हर प्रोडक्ट पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर की सटीक जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने सेल के दौरान मिलने वाले कई ऑफर्स के बारे में जानकारी जरूर शेयर की है।

इस बैंक कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट

Great Indian Festival 2026 में SBI Debit Card और Credit Card से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को चुनिंदा ट्रांजैक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा। वहीं, Amazon Prime Members को सेल के दौरान 10% तक की अतिरिक्त बचत का फायदा मिल सकता है।

मिलेंगे कई तरह के खास डील्स

Amazon ने सेल के लिए कई अलग-अलग डील कैटेगरी भी तैयार की हैं। इनमें 8 PM Deals, Blockbuster Deals, Top 100 Deals और Mega Deals शामिल हैं। इसके अलावा Blockbuster Deals with Exchange के तहत ग्राहक प्रोडक्ट पर डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकेंगे।

कंपनी की तरफ से Buy More Save More, Exchange Mela, Amazon Combos और Sample Mania जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को Amazon Coupons, Freebie Central और Customers' Most Loved में शामिल प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर मिल सकते हैं।

No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे

Amazon सेल के दौरान अलग-अलग कैटेगरी में No Cost EMI और Exchange Offers भी उपलब्ध कराएगा। कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि किन प्रोडक्ट्स पर कौन-सा ऑफर मिलेगा। इनकी पूरी जानकारी सेल शुरू होने के करीब सामने आने की उम्मीद है। Amazon एक खास अपग्रेड ऑफर भी ला रहा है, जिसमें No Cost EMI सिर्फ 99 रुपये प्रति दिन से शुरू होगी। हालांकि, इसके लिए लागू नियम और शर्तों की जानकारी बाद में सामने आएगी।

डिलीवरी नेटवर्क को भी मजबूत कर रहा Amazon

त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली ऑनलाइन शॉपिंग को देखते हुए Amazon अपने डिलीवरी नेटवर्क को भी बड़ा कर रहा है। कंपनी भारत में 20 नए Fulfilment Centres, 6 नए Sort Centres और 150 नए Last-Mile Delivery Stations खोलने की तैयारी कर रही है। Amazon का कहना है कि भारत में यह उसका अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशनल नेटवर्क विस्तार होगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article