वायरल न्यूज़

VIDEO: हवा में उछलकर कई बार पलटी बोलेरो, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

एक तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर हवा में उछली और सड़क पर कई बार पलट गई। हादसे का CCTV वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

हादसे का खौफनाक मंजर CCTV में हुआ रिकॉर्ड (X/@zingabad)

सड़क हादसों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते हैं। हाल में जो वीडियो सामने आया है, उसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चल रही एक तेज रफ्तार बोलेरो अचानक से अनियंत्रित होकर हवा में उछलकर कई बार पलट जाती है। इस खौफनाक हादसे का वीडियो पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

हवा में उछली बोलेरो और पलटती चली गई

वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर बताया जा रहा है कि यह हादसा राजस्थान के जालोर जिले में हुआ। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि बोलेरो सड़क पर तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा था, लेकिन अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बोलेरो सड़क से उछलती हुई हवा में चली गई। गाड़ी ने हवा में कई बार पलटी खाई और फिर सड़क पर जा गिरी। हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वीडियो में गाड़ी के पलटने का अंदाज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार रही होगी।

CCTV फुटेज देखकर दहल जाएंगे आप

इस हादसे ने हर किसी को हैरान कर दिया। कुछ ही सेकंड में गाड़ी कई बार पलट गई। आसपास का पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया। ऐसे हादसों में अक्सर लोगों को गंभीर चोटें आती हैं। इसलिए इस घटना का सबसे राहत देने वाला पहलू यह है कि उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इस घटना के वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @zingabad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article