पाकिस्तान की एक सब्जी मंडी का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) में एक शख्स अलग-अलग सब्जियों के दाम एक दुकानदार से पूछता नजर आ रहा है। जैसे-जैसे सब्जियों के रेट सामने आते हैं, लोग हैरान होते जाते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा तो मटर की कीमत को लेकर हो रही है, जिसका भाव वह दुकानदार 2 हजार रुपये बताता है। यह वीडियो (Video) पाकिस्तान के बहावलपुर की सब्जी मंडी का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति मंडी में घूमकर दुकानदारों से सब्जियों के भाव पूछता है। दुकानदार उसे अलग-अलग सब्जियों के रेट बताते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बैंगन से लेकर मटर तक के रेट
वीडियो (Video) में सबसे पहले वह शख्स बैंगन का भाव पूछता है। जिसकी कीमत वह दुकानदार 350 रुपये बताता है। इसके बाद कद्दू और गाजर का रेट 600 रुपये बताता है। वहीं वीडियो में करेले की कीमत भी 600 रुपये बताई गई है। जबकि नींबू का भाव 150 रुपये बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naveedmandiwala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कई भारतीय यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने पाकिस्तान में महंगाई और आम लोगों की जेब पर पड़ने वाले असर को लेकर सवाल उठाए। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर सब्जियों के इतने दाम हैं तो वहां सोना-चांदी कितने का होगा।
कीमतों में है एक बड़ा पेंच
हालांकि, इस वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर एक जरूरी बात समझना भी बेहद जरूरी है। वीडियो में दुकानदार जिन कीमतों का जिक्र कर रहा है, वे जरूरी नहीं कि प्रति किलो हों। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि पाकिस्तान में कुछ जगहों पर सब्जियों की कीमत 'धड़ी' जैसी स्थानीय वजन की इकाई के हिसाब से भी बताई जाती है। कई जगह धड़ी को करीब 5 किलो के आसपास माना जाता है। ऐसे में अगर वीडियो में बताए गए 350, 600 या 2000 रुपये को सीधे प्रति किलो की कीमत मान लिया जाए तो तस्वीर अलग दिखाई देगी। सही कीमत समझने के लिए यह जानना जरूरी है कि दुकानदार किस वजन की इकाई के हिसाब से रेट बता रहा था। यानी वायरल वीडियो में मटर का 2 हजार रुपये वाला भाव सुनकर तुरंत इसे 2 हजार रुपये प्रति किलो मान लेना सही नहीं होगा। वीडियो में इस्तेमाल की गई वजन की इकाई की पुष्टि नहीं है। फिलहाल, बहावलपुर की सब्जी मंडी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
