शहर

Sangrur News: नशामुक्ति अभियान चलाने वाले जग्गा सिंह ने DC दफ्तर के बाहर निगला जहर, BJP-कांग्रेस ने AAP को घेरा

Sangrur News: पंजाब के संगरूर में नशा माफिया के खिलाफ आवाज उठाने वाले जग्गा सिंह ने धमकी और प्रताड़ना से तंग आकर DC कार्यालय के बाहर जहर खा लिया। कांग्रेस और भाजपा ने इस घटना को लेकर पंजाब की AAP सरकार और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Image

पीड़ित को लगातार मिल रही थीं धमकियां

Sangrur News: पंजाब के संगरूर जिले के नामोल गांव के निवासी जग्गा सिंह ने सोमवार को जिला कलेक्टर (DC) कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जग्गा सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सनसनीखेज घटना पर पंजाब की भगवंत मान सरकार पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सवाल उठाए हैं और सरकार की राज्य को 'नशामुक्त' बनाने के दावों और जमीनी हकीकत पर गंभीर सवालिया निशान खड़े किए हैं।

नशे के खिलाफ वीडियो डालने के बाद से मिल रही थी धमकियां

बता दें कि जग्गा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक नशे के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। नशा माफिया और उनके गुर्गों द्वारा उन्हें और उनके परिवार को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। बता दें कि नशामुक्त पंजाब के अभियान से जुड़े हुए थे और अपने इलाके में नशा माफिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से वीडियो डालते थे। आरोप है कि पुलिस और प्रशासन से कोई ठोस मदद न मिलने और लगातार प्रताड़ना से तंग आकर जग्गा सिंह ने DC दफ्तर के बाहर यह आत्मघाती कदम उठाया।

सचिन पायलट का AAP सरकार पर हमला

इस घटना को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पंजाब की AAP सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए पायलट ने राज्य की जमीनी हकीकत बयां की। उन्होंने लिखा कि "पंजाब में नशे के ख़िलाफ आवाज उठाने वालों के साथ किस तरह का दबाव और दुर्व्यवहार किया जा रहा है - संगरूर की यह घटना साफ़ दिखा रही है। नामोल गांव के निवासी जग्गा सिंह ने DC कार्यालय के बाहर ज़हरीला पदार्थ निगल लिया। नशे के खिलाफ वीडियो डालने के बाद से उन्हें धमकियां मिल रही थी और प्रताड़ित किया जा रहा था।

उन्होंने आगे लिखा कि "नशामुक्त पंजाब को लेकर बड़े-बड़े दावों के बीच ऐसी घटनाओं ने AAP सरकार और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं। जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है - अगर नशे के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं हैं, तो किस बदलाव की बात हो रही है?"

BJP का भी मान सरकार पर निशाना

मामले पर भाजपा भी आप सरकार पर हमलावर है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने X पर लिखा कि "जग्गा सिंह ने पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार आवाज उठाई, लेकिन आरोप है कि उन्हें AAP सरकार की पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया गया और हालात ऐसे बना दिए गए कि उन्हें ज़हरीला पदार्थ खाने के लिए मजबूर होना पड़ा। जग्गा सिंह मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर के रहने वाले हैं।

भंडारी ने आगे लिखा कि "आरोप लगाया गया है कि पंजाब में नशे के खिलाफ बोलने वाले लोगों को धमकाया, परेशान किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। जग्गा सिंह के साथ वही हुआ जो पहले गुलजार सिंह के साथ हुआ था। आगे उन्होंने लिखा कि आरोप पंजाब से ड्रग माफिया को खत्म करने के लिए AAP सरकार को सत्ता से बाहर करना जरूरी है

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article