Saand Ka Viral Video: पुरानी कहावत है बिना वजह किसी को ना तो परेशान करना चाहिए और ना ही पंगा लेना चाहिए। इंसान हो या फिर जानवर सभी पर ये नियम लागू होता है। क्योंकि, कई बार परिणाम काफी खतरनाक साबित हो जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो( Bull Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो (Bull Attack Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें एक शख्स जबरन सांड की सवारी करना चाह रहा था। परिणाम ये हुआ कि सांड ने शख्स की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आपको हंसी (Funny Video) भी आएगी और हैरानी भी होगी। इतना ही नहीं लोग वीडियो (Trending Video) पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
ये तो हम सब जानते हैं सांड का स्वभाव गुस्सैल होता है। सांड कब, कहां किस पर हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो वो लोगों पर बुरी तरह हमला करता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स सांड पर बैठा हुआ है और उसे खुले मैदान में दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। लेकिन, सांड को अचानक काफी गुस्सा आ जाता है और वो बवाल काटने लगता है। कुछ समय तक तो शख्स सांड को काबू में किए रहता है। लेकिन, आखिरकार अंत में सांड उसे उठाकर पटक देता है। नजारा देखकर ऐसा लगता है शख्स काफी चोटें भी आई होगी। देखें वीडियो...
सांड ने शख्स का खेल बिगाड़ दिया
वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे शख्स के साथ तो गजब का खेल हो गया भाई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'street.traveller' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि शख्स का तो पोपट बन गया। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि और लोग सांड से पंगा।
