वायरल न्यूज़

Shocking: न जाने क्या सूझा! प्लेन में निर्वस्त्र होकर गंदी हरकतें करने लगी महिला, उतारे अपने कपड़े और..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 18, 2023, 08:28 AM IST

Woman Naked on Flight: एक महिला को न जाने क्या सूझा, प्लेन में उसने सबसे पहले अपने कपड़े उतारे और फिर इधर-उधर दौड़ने-भागने लगी। वह निर्वस्त्र होकर अजीबोगरीब हरकतें करने लगी। यह देखकर विमान में मौजूद अन्य यात्रियों के होश उड़ गए। यह घटना रूस से सामने आई है।

Image

महिला ने प्लेन में उतारे कपड़े (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने प्लेन में किया अजीब व्यवहार
  • सबसे पहले उतार डाले अपने कपड़े
  • प्लेन में ही इधर-उधर भागने लगी महिला

Woman Naked on Flight: आजकल उड़ते प्लेन से हैरान करने वाली खबरें सामने आने लगी हैं। अब रूस की एक फ्लाइट में एक महिला को न जाने क्या सूझा, सबसे पहले महिला ने अपने कपड़े उतारे और फिर बिना कपड़ों के प्लेन के भीतर इधर-उधर दौड़ने-भागने लगी। यह देखकर प्लेन में बैठे अन्य यात्री हैरान रह गए। प्लेन में मौजूद केबिन क्रू के लोगों को भी समझ में नहीं आया कि महिला यात्री ऐसा क्यों कर रही है। कथित तौर पर महिला यात्री ने कॉकपिट में भी घुसने की कोशिश की।

प्लेन में सबके सामने निर्वस्त्र हो गई महिला

डेली मेल की खबर के अनुसार, महिला यात्री ने निर्वस्त्र होकर प्लेन में धूम्रपान भी किया। इसके साथ ही सह-यात्रियों से उसने कहा कि वह सभी मर जाएंगे। यह अजीबोगरीब घटना स्टावरोपोल से मास्को के लिए उड़ान भर रही एअरोफ्लोट एयरलाइंस (Aeroflot Airlines) की फ्लाइट में घटित हुई। इस महिला की पहचान अंजेलिका मोस्कविटिना के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला सबसे पहले अपनी सीट से उठी। इसके बाद धूम्रपान के लिए शौचालय की तरफ बढ़ी।

महिला ने प्लेन में किया धूम्रपान!

बताया जाता है कि जब महिला को धूम्रपान के लिए रोका गया तो उसने सभी यात्रियों के सामने अपने कपड़े उतार डाले। वह निर्वस्त्र हो गई और फिर अजीबोगरीब हरकतें करने लगी। यह देखकर विमान में मौजूद अन्य यात्रियों के होश उड़ गए। जब महिला ने ऐसा किया तो कई यात्रियों ने उससे यह भी कहा कि वह विमान पर व्यवहार नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। लोगों ने कहा कि यहां बच्चे हैं, महिला को उनके बारे में सोचना चाहिए। इसके बावजूद महिला अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। वह कॉकपिट में घुसने का प्रयास करने लगी। इस घटना पर एअरोफ्लोट एयरलाइंस का बयान सामने आया। एअरोफ्लोट एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने कहा कि ऐसे दुर्व्यव्हार करने वाले यात्रियों को ब्लैकलिस्ट किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article