इंस्टाग्राम पर एक रशियन लड़की का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह बता रही है कि उसे गुरुग्राम में एक अच्छी लाइफ लाइफस्टाइल के लिए कितना खर्च करना पड़ता है। वीडियो में जब लोगों ने लड़की के खर्चे देखे तो उनका दिमाग ही हिल गया। लोग वीडियो पर कमेंट कर पूछने लगे कि आखिर वह इस कदर की फिजूलखर्ची के लिए इतना पैसा कहां से ला रही है।
गुरुग्राम में रहने वाली लड़की का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि रूस की रहने वाली एक लड़की, जो फिलहाल भारत के गुरुग्राम में रह रही है। इस वीडियो में वह लड़की अपने महीने के खर्चों के बारे में बता रही है। लड़की का नाम विक्टोरिया कोवन है, और विक्टोरिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "Real Facts: गुरुग्राम में अच्छी लाइफ लाइफस्टाइल चाहिए तो खर्चों के लिए अपनी जेब हमेशा तैयार रखें।" लड़की के इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
1 BHK फ्लैट के लिए लड़की देती है 1 लाख 20 हजार रुपए
वीडियो में विक्टोरिया ने बताया कि वह गुरुग्राम में 1 BHK फ्लैट का किराया 1 लाख 20 हजार रुपए देती हैं। जो कि यह उनके बजट का सबसे बड़ा हिस्सा है। इसके अलावा, विक्टोरिया ने अपनी रोज-रोज की ट्रैवल पर होने वाले खर्चे के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वे Uber Black पर औसतन 1,000 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करती हैं। साथ ही उन्हें हर रोज अपना लंच रेस्टोरेंट में करना पड़ता है। जिसके लिए वे रोज 2,500 रुपये खर्च करती हैं।
इतने रुपए लड़की अपने घरेलू खर्चों पर खर्च कर देती है
इतना ही नहीं, विक्टोरिया ने अपने घरेलू खर्चों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि उनका बिजली का बिल 15,000 रुपये आता है। साथ ही किराने के सामान पर उनके 40,000 रुपये खर्च हो जाते हैं, जबकि कई अन्य चीजों की खरीदारी पर 30,000 रुपये महीने के खर्च होते हैं। इसके अतिरिक्त, वे दवाइयों पर 20,000 रुपये और ब्यूटी ट्रीटमेंट पर कम से कम 15,000 रुपये महीने भर में खर्च कर देती हैं।
लड़की के खर्चों को लोगों ने बताया फिजूलखर्ची
विक्टोरिया के खर्चों की लिस्ट देख सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना माथा पीट लिया। जहां कई लोगों ने उनके इन खर्चों को फिजूलखर्ची बताया, तो वहीं कुछ लोगों ने उनके इस खर्चे को फालतू खर्चा बताकर उनका मजाक उड़ाया। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया और कहा कि, "1 BHK के लिए 1 लाख 20 हजार क्यों दे रही हो बहन, तुम्हारा मकान मालिक तुम्हें लूट रहा है।" दूसरे ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "किराने पर 40,000 रुपये तो फिजूलखर्ची है।" तीसरे ने विक्टोरिया के फैसलों का मजाक उड़ाते हुए लिखा, "तुम्हारी पहली गलती तो ये है कि तुम गुरुग्राम में रह रही हो।" चौथे ने विक्टोरिया के दवाइयों पर होने वाले खर्चों पर कटाक्ष किया और लिखा, "दवाइयों पर 20,000 रुपये भला किस बात के? आपको कौन सी बीमारी है?"
