वायरल न्यूज़

Viral Video: गोवा के समुद्र में पैराग्लाइडिंग करते गले में फंसी रस्सी, पलभर में हुआ ऐसा खेल, मजा दहशत में बदल गया

Viral Video: सोशल मीडिया पर गोवा का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला पैराग्लाइडिंग कर रही थी। लेकिन, अचानक उसके गले में रस्सी फंस गई थी।

Image

पैराग्लाइडिंग करते गले में फंसी रस्सी (तस्वीर साभार- @dt_sushmitha_br_gowrav)

Viral Video: आप में से ऐसे कई लोग होंगे, जिन्हें एडवेंचर काफी पसंद होता है। कुछ लोग तो एडवेंचर के लिए किसी भी हद जाने के लिए तैयार रहते हैं। यूं कहे कि अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। लेकिन, कई बार एडवेंचर (Adventure Video) के चक्कर में ऐसा खेल हो जाता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में गोवा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एडवेंचर करना एक महिला के लिए घातक साबित हो गया। आलम ये है कि इस नजारे को देखने के बाद हर कोई हैरान है।

ये तो हम सब जानते हैं आज कल भारत में भी कई जगहों पर एडवेंचर स्पोर्ट होने लगा है। लेकिन, कई बार एडवेंचर के चक्कर में लोग सेफ्टी को नजरअंदाज कर देते हैं। हाल ही में गोवा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। डॉक्टर सुष्मिता नाम की महिला ने बताया कि महज एक मिनट के थ्रिल के चक्कर में उनका सबकुछ दांव पर लग गया था। हालांकि, एडवेंचर की शुरुआत तो काफी मस्ती के साथ हुई थी। लेकिन, उनकी मस्ती कुछ ही समय में दहशत में बदल गई। जब वह समंदर के बीचोंबीच थी तो उनके गले में रस्सी फंस गई। उस वक्त जो उन्हें डर महसूस हुआ उसके बारे में बयां करना मुश्किल है। देखें वीडियो...

एडवेंचर के चक्कर में हुआ खेल

सुष्मिता ने आगे पोस्ट में बताया कि वो काफी लकी थीं जो उन्हें बचा लिया गया। लेकिन, सबको इस तरह का मौका नहीं मिलता है। उनका कहना था कि अगर कोई भी वाटर स्पोर्ट आप करते हैं, तो उससे पहले सेफ्टी की जांच जरूर कर लें। वीडियो में भी आप देख सकते हैं किस तरह का नजारा था। इंस्टाग्राम पर खुद इस वीडियो को dt_sushmitha_br_gowrav ने शेयर किया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article