Ajab Gajab: इस दुनिया में कई बार ऐसी घटना घटती है, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह जाते हैं। कुछ मामलों पर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। क्योंकि, एक महिला शादी से ठीक दो दिन पहले कोमा से जाग गई। जैसे ही महिला दुल्हन कोमा से बाहर आई, परिजनों और मंगेतर खुशी से फूले नहीं समाए। लेकिन, लोगों में मन में यह सवाल था कि आखिर महिला के साथ ऐसा क्या हुआ कि अचानक वो कोमा में चली गई। इस बात का जब खुलासा हुआ, तो सब हैरान रह गए। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना चीन (China) की है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, शेडोंग प्रांत के ताइआन की रहने वाली 24 साल की वांग रानरान पिछले 6 साल से अपने मंगेतर झांग शुरुई के साथ रिलेशन में थीं। दोनों की शादी 25 अप्रैल 2026 को होनी थी। काफी जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच अचानक लड़की सर्दी जुकाम हुआ। लेकिन, उसकी जिंदगी इस तरह बदल जाएगी उसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। वांग सर्दी जुकाम दिखाने के लिए पास के क्लिनिक में गई। महिला डॉक्टर ने कुछ दवा लिखी और इंजेक्शन भी लगाया। इंजेक्शन लगाने के कुछ ही मिनट बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वांग की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि वो बेहोश हो गई और कोमा में चली गई।

महिला का चौंकाने वाला खुलासा (तस्वीर साभार- @istock)
तीन महीने बाद कोमा से लौटी
करीब तीन महीने कोमा में रहने के बाद वो शादी से ठीक दो दिन पहले जाग गई। इस घटना के बाद झांग ने क्लिनिक के खिलाफ चिकित्सा लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई और कानूनी सहायता मांगी। जांच में पता चला कि इंजेक्शन लगाने वाली महिला डॉक्टर चिकित्सा कर्मचारी नहीं थी और पर्ची पर हस्ताक्षर करने वाला डॉक्टर भी मेडिकल प्रेक्टिस करने के योग्य नहीं था। अप्रैल तक क्लिनिक बंद हो गया था और महिला ने गायब होने से पहले वांग के परिवार को मुआवजे के रूप में 200,000 युआन का भुगतान भी किया। करीब 92 दिन कोमा में रहने के बाद वांग वापस लौटी और अपनी आपबीती बताई। इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया था।
