वायरल न्यूज़

Viral Video: स्कूल इवेंट में बेकाबू हो गया रोबोट, छात्रों के बीच मचाया ऐसा हंगामा, देखकर दंग रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोबोट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एक स्कूल इवेंट में जमकर धमाल मचाया। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।

Image

बेकाबू हुआ रोबोट (तस्वीर साभार- @Beefeater_Fella)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई अनोखे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इसी कड़ी में चीन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक रोबोट (Robot Video) स्कूल इवेंट में ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। इतना ही नहीं रोबोट से बच्चों को बचाने के लिए लोगों को बीच में दौड़कर आना पड़ा। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    बताया जा रहा है कि यह अजीबोगरीब मामला चीन का है। जहां शिनजियांग में एक स्कूल के अंदर स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बच्चों के साथ रोबोट को भी शामिल किया गया था। लेकिन, अचानक रोबोट का बैलेंस बिगड़ गया और वो बेकाबू होने लगा। वीडियो में आप देख सकते हैं रोबोट खेल के मैदान में नृत्य और मार्शल आर्ट का करतब दिखा रहा है। वहीं, छात्र भी उसके साथ तालमेल मिलाने की कोशिश करते है। लेकिन, मामला पूरी तरह से बिगड़ जाता है और किस तरह के हालात होते हैं आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    रोबोट ने मचाया धमाल

    डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन शुरू होने के कुछ ही सेकंड बाद रोबोट का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो जमीन पर गिर जाता है। ऐसा कहा जा रहा है कि ज्यादा लोगों को देखकर रोबोट भ्रमित हो गया, जिसके बाद वह लड़खड़ा गया और कलाकारों पर कुंग-फू किक मारने लगा। रोबोट की इस हरकत को देखकर लोग घबरा गए और रोबोट का संचालक अचानक मैदान में दौड़कर किसी तरह रोबोट को संभाल पाया। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। ट्विटर पर इस वीडियो को @Beefeater_Fella नाम के पेज से शेयर किया गया है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article