OMG: ये तो हम सब जानते हैं इस समय शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी शादियों के एक से एक मजेदार मामले शेयर होते रहते हैं। कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर शयाद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाए। क्योंकि, एक वेडिंग कार्ड (Wedding Card) में जो लिखा हुआ था, उसे पढ़कर आप भी ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। आलम ये है कि इस तस्वीर पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
आप सबने आज तक कई तरह के वेडिंग कार्ड देखे होंगे। कुछ शादी के कार्ड ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं, कुछ वेडिंग कार्ड को इस तरह सजाया जाता है कि लोग तारीफ करने से नहीं चूकते। इसके अलावा कुछ वेडिंग कार्ड ऐसी बातें लिखी होती है, जिसे पढ़कर हर कोई चौंक जाता है। इस वेडिंग कार्ड को जब आप पढ़ेंगे, तो दंग रह जाएंगे। पहली नजर में दिखने में यह वेडिंग कार्ड बिल्कुल सामान्य लग रहा है, लेकिन कार्ड के अंदर हरियाणवी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। कार्ड में वर-वधु के नाम के आगे छौरा और छौरी लिखा गया है। वहीं, शुरुआत में लिखा गया है कि बड़े चाव ते न्यौंदा देरे, सब काम छोड के आणा होगा।

मजेदार वेडिंग कार्ड
मजेदार वेडिंग कार्ड
वहीं शादी कार्ड के आखिर में ऐसा कुछ लिखा होता है कि पढ़कर हर कोई चौंक जाएगा। इसमें लिखा गया है कि इस खुशी के मौके पै थारा सारे कुणबे का न्यौता सै अर म्हारा सारा कुणबा थारे आण की गाम हैबतपुर जिला जीन्द में कसूनी तै कसूती अर ऐडी ठा-ठा कै बाट देखेगा। इस वेडिंग कार्ड को लोगों ने खूब पसंद किए हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
