वायरल न्यूज़

Viral Video: ये तो हद है...वीडियो बनाने के चक्कर में कर दी सारी हदें पार, देखिए किस तरह ट्रेन की सीट फाड़ रहा था शख्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग वीडियो बनाने के चक्कर में ट्रेन की सीट ही फाड़ दी। इस वीडियो को देखकर लोग भड़क गए।

Image

वीडियो बनाने के चक्कर में कर दी हद पार (तस्वीर साभार- @TARUNspeakss)

Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए सारी हदें पार कर देते हैं। जबकि, कुछ लोग इसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है। जबकि, कइयों का पोपट भी बन जाता है। वहीं, कुछ लोगों के खिलाफी कड़ी कार्रवाई भी हो जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने वीडियो बनाने के लिए जो कदम उठाया, उससे लोग भड़क गए हैं। इतना ही नहीं उसकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।

आप सबने कई बार देखा होगा लोग वीडियो बनाने के लिए सराकरी प्रॉपर्टी को भी बर्बाद करने से पीछे नहीं हटते। इसके अलावा कई बार काफी अजीबोगरीब हरकत तक कर देते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं तीन-चार लोग ट्रेन बोगी के अंदर मौजूद हैं। वहीं, एक शख्स वीडियो बना रहा है, जबकि एक शख्स सीट को फाड़ने में लगा हुआ है। जिस तरह दोनों लोग हरकत कर रहे थे और मुस्कुरा रहे थे, उसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। देखें वीडियो...

सरकारी संपत्ति का नुकसान

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में हद है। जिसने भी यह जनारा देखा वो भड़क गया। ट्विटर पर इस वीडियो को '@TARUNspeakss' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये तो सरासर गलत है। कुछ का कहना है कि लाइक्स के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article