आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। पढ़ाई से लेकर नौकरी और बिजनेस तक, AI लोगों के काम को आसान बनाने में मदद कर रहा है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि AI को नाई का काम भी सिखाया जा सकता है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Video) ने लोगों को इसी सवाल पर सोचने पर मजबूर कर दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
AI बना बार्बर का नया शागिर्द
वायरल वीडियो (Viral Video) में एक बार्बर अपने माथे पर AI सपोर्टेड कैमरा बांधे नजर आ रहा है और अपने सैलून का काम कर रहा है। उसके सामने उसका ग्राहक बैठा है जिसका वह बाल काट रहा है। बार्बर के काम का पूरा तरीका कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा है। जिसके जरिए AI इस काम को सीख रहा है। वीडियो में वह सिर्फ बाल काटने का तरीका ही नहीं, बल्कि फेशियल और मसाज जैसी चीजें भी समझाता दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 12 लाख से अधिक लोगों ने देखा और 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे भविष्य की शुरुआत बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि अब AI हर क्षेत्र में पहुंचने लगा है। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आने वाले समय में शायद सैलून में इंसानों की जगह AI बार्बर भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि तकनीक चाहे कितनी भी आगे बढ़ जाए, इंसानी हाथों की सफाई और अनुभव की अपनी अलग अहमियत हमेशा रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
