टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'मेरा भी कोई...', Love Gill और स्काउट की नजदीकियों का Munawar Faruqui ने उड़ाया मजाक

Munawar Faruqui On Scout OP Love Gill Bond: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर मुनव्वर फारूकी ने फनी रिएक्शन दिया है। मुनव्वर ने दोनों का मजाक उड़ाया है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Munawar Faruqui Funny Reaction On Scout OP Love Gill Bond: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में स्काउट ओपी (Scout OP) और लव गिल की नजदीकियों ने हर किसी का ध्यान खींच रखा है। शो में दोनों एक दूसरे के आसपास ही नजर आते हैं। कई बार स्काउट लव गिल को कंधों की मसाज देते हुए नजर आए हैं। इसके अलावा, स्काउट लव के पैर भी दबाते हैं। लव और स्काउट एक दूसरे को भाई बहन कहते हैं, लेकिन दोनों अपनी नजदीकियों की वजह से आए दिन ट्रोल होते हैं। सलमान खान भी वीकेंड का वार में दोनों के रिश्ते पर बात कर चुके हैं और अब मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने दोनों का खुलकर मजाक उड़ाया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2 से बाहर आने के बाद Sara Gurupal को मिली जान से मारने की धमकी, भड़कीं एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब

    मुनव्वर फारूकी ने लव और स्काउट का उड़ाया मजाक

    मुनव्वर फारूकी ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लव गिल और स्काउट का नाम नहीं लेते हैं और ना ही बिग बॉस का जिक्र करते हैं, लेकिन उनकी बातों से साफ है कि वह लव और स्काउट का ही मजाक उड़ा रहे हैं। मुनव्वर कहते हैं, 'यार मेरे हाथ पैर इतने दर्द हो रहे हैं। कोई मेरे हाथ पैर दबाने वाला मिल जाए भाई। मजा ही आ जाता। दिन रात सुबह शाम... बस हाथ और पैर ही दबा रहे हैं। पागल हो गया भाई ये।' इसके बाद मुनव्वर फारूकी तेज तेज हंसते भी हैं। फैंस का मानना है कि मुनव्वर ने ये वीडियो स्काउट ओपी और लव गिल के लिए ही बनाया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में स्काउट OP ने लव गिल को दिया धोखा, आम्रपाली दुबे का गुल्लू से हुआ झगड़ा

      सलमान खान भी उठा चुके हैं सवाल

      बता दें कि स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे भी सवाल उठा चुकी हैं। आम्रपाली लव को समझा चुकी हैं कि उन दोनों की नजदीकियां कैमरे के लिए अच्छी नहीं है। आम्रपाली ने ये भी कहा था कि दोनों जिस तरह बैठते हैं, उससे बाहर बैठे उनके पार्टनर को दिक्कत हो सकती हैं। इसके अलावा, लव से सलमान खान ने भी सवाल किया था कि क्या वह घर पर भी अपने भाई के साथ इस तरह टची हो जाती हैं। इस पर लव ने हां में जवाब दिाय था, तो सलमान ने कुछ नहीं कहा था। काम्या पंजाबी और गौहर खान भी इस पर सवाल उठा चुकी हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article