वायरल न्यूज़

खुद के पास कुछ नहीं, फिर भी 5 कुत्तों का सहारा बना ये बुजुर्ग, Video देख भावुक हो जाएंगे आप

आज के समय में जहां कई लोग जरूरतमंद जानवरों को नजरअंदाज कर देते हैं, वहीं एक बुजुर्ग ने उन्हें सहारा देकर यह साबित कर दिया कि उसके पास पैसे भले ही कम हों, लेकिन उसका दिल बहुत बड़ा है।

Image

कुत्तों की देखभाल करते इस बुजुर्ग का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@Timesnow)

सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देख इंसानियत भूल चुके लोगों को भी मानवता याद आ जाती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग भावुक हो गए और वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें:

साथ में रहने वाले आवारा जानवरों को बुजुर्ग ने दिया सहारा

वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) एक बुजुर्ग आदमी का है। जिसमें दिल छू लेने वाली स्टोरी ने लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उस बुजर्ग के पास खुद के लिए ज्यादा कुछ नहीं है, फिर भी वह अपने साथ रहने वाले चार आवारा कुत्तों का ख्याल अपने घर के सदस्यों की तरह रख रहा है।

ये भी पढ़ें:

कुत्तों को ठेले पर बैठाकर घूमते दिखा बुजुर्ग

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग अपने रिक्शे पर चार आवारा कुत्तों को बैठाकर घूमते हुए नजर आ रहा है। एक जगह पर वह अपने रिक्शे को खड़ा कर उन कुत्तों को दुलार करने लगता है। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि बुजुर्ग इसी तीन पहिए रिक्शे पर ही अपना जीवन गुजर बसर करता है और वहीं उन कुत्तों को भी अपने साथ लेकर रहता है। वह उन्हें खाना खिलाता-पिलाता है, ठंड-गर्मी से बचाने की कोशिश करता है और उनका दोस्त बनकर उनके साथ रहता है। वीडियो में इस नजारे को देख हर एक इंसान का दिल पिघल गया।

वीडियो देख लोगों ने किया बुजुर्ग की तारीफ

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तेजी से शेयर किया गया है। जिसे देखने के बाद लोग जानवरों के प्रति उस बुजुर्ग का प्यार देख उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, " प्यार और दया दिखाने के लिए अमीर होना जरूरी नहीं है।" दूसरे ने लिखा, "असली खुशी और इंसानियत इसी में है कि हम दूसरों, खासकर बेज़ुबान जानवरों की मदद करें।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article