वायरल न्यूज़

Shocking Video: पीलीभीत के ग्रामीण इलाके में पहुंचा टाइगर, ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए बाघ को खदेड़ा

पीलीभीत के ग्रामीण इलाके से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गांव के सभी लोग मिलकर टाइगर को भगा रहे हैं। उनका ये साहसिक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Image

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से निकल गांव में पहुंचा टाइगर

KEY HIGHLIGHTS
  • पीलीभीत का दिल दहला देने वाला वीडियो
  • टाइगर रिजर्व से निकल गांव में पहुंचा टाइगर
  • ग्रामीणों ने डंडा लेकर टाइगर को खदेड़ा

Pilibhit Viral Video: पीलीभीत के ग्रामीण इलाके में एक टाइगर घुस गया था, जिसे सभी ग्रामीणों ने मिलकर हाथ में डंडा लेकर शोर-शराबे करते हुए टाइगर को भागने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ग्रामीण खूंखार जानवर टाइगर को भगा रहे हैं। बता दें, पीलीभीत टाइगर रिजर्व से बाहर निकल कर टाइगर लगातार आसपास के गांवों में पहुंच रहे हैं, जिससे लगातार ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी पड़ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो पीलीभीत के हरीपुर किशनपुर गांव का है, जहां के वीडियो ने वायरल होते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। हाल-फिलहाल में ये वीडियो काफी चर्चा का केंद्र भी बना हुआ है। लोगों का कहना है कि टाइगर का इस तरह से गांव में घुस आना ग्रामीणों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इससे प्रशासन और वन विभाग को भी सतर्कता बरतनी चाहिए।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article