वायरल न्यूज़

न चोर, न डाकू… 1 लाख रुपए की सोने की चेन लेकर फरार हुआ कबूतर, सुनार की फूटी किस्मत पर हैरान हुए लोग

Pigeon Gold Chain Viral Video: राजस्थान के नागौर से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो को धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है जिसमें एक कबूतर के गले में सोने की चेन लटकी दिख रही है। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि कबूतर एक ज्वैलरी शॉप से इस सोने की चेन को लेकर उड़ा है।

Image

कबूतर ले उड़ा सोने की चेनकबूतर ले उड़ा सोने की चेन (Instagram/@meragaonmerabharat)

Pigeon Gold Chain Viral Video: सोने की बढ़ती कीमत को देखते हुए सोने की चाहत अब ना सिर्फ इंसानों को है बल्कि पक्षियों को भी सोना अब लुभाने लगा है। ये बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जहां एक कबूतर सुनार की दुकान से एक सोने की चेन ले उड़ा। फिलहाल, कबूतर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कबूतर के गले में सोने की चेन साफतौर पर देखी जा सकती है।

सोने की चेन ले उड़ा कबूतर

वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि यह मामला राजस्थान के नागौर जिले का है, जहां एक सुनार की दुकान से करीब 1 लाख रुपए कीमत की एक सोने की चेन कबूतर लेकर उड़ गया और पास के ही इमारत की छत की रेलिंग पर जा बैठा। कबूतर को सोने की चेन ले जाते देख पूरे सर्राफा बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई लोग कबूतर से सोने की चेन वापस लेने की जुगत लगाने में जुट गए तो कई लोग अपने फोन में इस अद्भुत नजारे का वीडियो रिकॉर्ड करने लगे।

राजस्थान के नागौर जिले का है यह वीडियो

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, नागौर के डेगाना में एक ज्वैलरी शॉप के ऊपर बने कमरे में कारीगर सोने की चेन बना रहा था। इसी बीच यह कबूतर उड़ते हुए उसके पास आया और सोने की चेन को चोंच में दबाकर ले उड़ा। इसके बाद कबूतर पास के घर में जाकर बैठ गया और सोने की चेन को गले में डाल लिया।

वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

कड़ी मशक्कत के बाद कबूतर से जैसे-तैसे सोने की चेन वापस ली गई लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर हिट हो गया। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @meragaonmerabharat नाम के अकाउंट से लिया है। इस वीडियो को देख कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई। जहां कई लोगों ने इस मामले पर हैरानी जताई, तो कई लोगों ने इस पर मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा कि, "लगता है कबूतर अपनी कबूतरी के लिए सोने की चेन लेके उड़ गया क्योंकि महंगाई इतनी है कि कोई खरीद तो पाएगा ही नहीं..." एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है कबूतर ने अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग कर ली है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article