वायरल न्यूज़

Video: हलक में फंस जाता लोहे का टुकड़ा! 3 साल के बच्चे ने अपनी होशियारी से बचाई छोटे भाई की जान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 11, 2023, 06:18 PM IST

Shocking Video: आप देख सकते हैं कि मात्र 5 सेकंड के भीत बड़ा भाई अपने छोटे भाई की जान बचा ले जाता है। दरअसल, छोटे भाई ने अपने मुंह में लोहे का एक टुकड़ा डाल रखा है। जिसे देखते ही बड़ा भाई तुरंत हरकत में आता है और उसके मुंह में हाथ डालकर लोहे का टुकड़ा निकाल देता है।

Image

बड़े भाई ने बचाई जान (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल छूने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • बड़े भाई की बहादुरी जान करेंगे सलाम
  • 5 सेकंड के भीतर बचाई छोटी भाई की जान

Shocking Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तीन साल के बड़े भाई ने अपनी होशियारी का परिचय देते हुए अपने छोटे भाई की जान बचाई। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स 3 साल के बच्चे की होशियारी की जमकर सराहना कर रहे हैं। यह वीडियो एक तरह से चमत्कारिक है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि संकट के समय कैसे 3 साल का बड़ा भाई अपने छोटे भाई के लिए फरिश्ता बनकर सामने आता है।

बड़े भाई ने बचाई छोटे की जान!

वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मात्र 5 सेकंड में वह अपने छोटे भाई की जान बचा ले जाता है। दरअसल, 3 साल के बड़े भाई को खेलते-खेलते नजर आता है कि उसके छोटे भाई ने अपने मुंह में लोहे का एक टुकड़ा डाल लिया है। यह किसी खिलौने का हिस्सा है। अगर छोटा भाई इसे निगल ले जाता तो हो सकता है कि दम घुटने से उसकी मौत हो जाती। इससे पहले ही बड़ा भाई अपना हाथ उसके मुंह में डालकर लोहे का टुकड़ा बाहर निकाल लेता है। देखें वीडियो-

आप वीडियो में बड़े भाई की सजगता देखकर उसकी जमकर तारीफ करेंगे। सोशल मीडिया पर बड़े भाई की बहादुरी की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। वीडियो में टेक्स्ट में लिखा नजर आता है, 'जब तीन साल का बच्चा बड़े भाई की जिम्मेदारी निभाता है।' आप देख सकते हैं कि छोटे भाई कैमरे के सामने आता है। इस दौरान उसकी मां और 3 साल का बड़ा भाई हुला-हूप खेल रहे थे। तभी अचानक बड़े भाई को छोटे भाई के मुंह में कुछ नजर आता है और वह बिना देर किए तुरंत हरकत में आता है और उसके मुंह से लोहे का टुकड़ा बाहर निकाल देता है। वीडियो को @notcapnamerica नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article