वायरल न्यूज़

VIDEO: आसमान से धरती पर आकर गिरा बादल का टुकड़ा, पास से देखकर चौंक ही गए लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 27, 2025, 10:00 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि आसमान से बादल एक बड़ा टुकड़ा अलग होता है और सीधे पर जमीन पर आकर गिरता है। इस नजारे को आसपास खड़े लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया है।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। (Photo/Twitter)

Viral Video Today: क्या आपने कभी सुना है कि आसमान से बादल का एक टुकड़ा टूटकर धरती पर आ गिरा हो। सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो में बादल का एक बड़ा टुकड़ा आसमान से नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। इसे देखकर लोग हैरान हैं कि आखिर यह कैसे मुमकिन है। वायरल वीडियो में दरअसल आसमान में बादल नजर आते हैं। मगर अचानक इनमें से एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे की तरफ गिरने लगता है। यह बादल का टुकड़ा धीरे-धीरे धरती की तरफ बढ़ता है और फिर जमीन पर आकर बिखर जाता है।

धरती पर गिरा बादल का टुकड़ा

यह नजारा इतना हैरान करने वाला है कि इसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे है। वीडियो में आसपास के लोग इस घटना को देखकर चकित हो रहे हैं, और कुछ तो इसे अपने फोन में रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। लोग इसे शेयर करते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह क्या जादू है? बादल कैसे जमीन पर गिर सकता है?' वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, 'लगता है आसमान भी अब टूटने लगा है, 2025 में और क्या-क्या देखना बाकी है!'

यहां एक्स पर देखें वीडियो

मालूम हो कि कुछ लोगों ने इसे प्रकृति का करिश्मा बताया तो कुछ ने इसे किसी साइंस फिक्शन फिल्म का सीन करार दिया। हालांकि कई लोगों ने इस वीडियो की सत्यता पर सवाल भी उठाए हैं। कुछ का मानना है कि यह वीडियो डिजिटल रूप से बनाया गया हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, 'यह तो CGI (कंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी) लग रहा है, असली बादल ऐसे नहीं गिरते।' वायरल वीडियो एक्स पर @the_viralvideos नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article